Effective Totke to Remove Manglik Dosh from Horoscope : कुंडली में है मांगलिक दोष, तो निवारण के लिए करें ये 8 उपाय, जल्द दिखने लगेगा असर!



कुंडली में मांगलिक दोष होने पर व्यक्ति का विवाह देरी से होता है या फिर विवाह में अधिक देरी होने लगती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, किसी भी कुंडली के पहले, दूसरे, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें भाव में मंगल उ​पस्थित होता है तो वह दोष उत्पन्न करता है, इससे वैवाहिक जीवन में समस्याएं आती हैं. इससे बचने के लिए बहुत से उपाय और टोटके बताए गए हैं, जिसको करने से मांगलिक दोष का निवारण हो सकता है. मांगलिक दोष होने की वजह से वैवाहिक जीवन में कलह की स्थिति बन सकती है या तलाक भी हो सकता है. लाइफ पार्टनर की सेहत खराब हो सकती है और उसकी आयु पर इसका दुष्प्रभाव हो सकता है. आइए जानते हैं मांगलिक दोष निवारण के उपाय और टोटकों के बारे में.

मांगलिक दोष निवारण उपाय और टोटके

1. मांगलिक दोष निवारण के​ लिए आाप किसी योग्य पंडित से मंगल ग्रह की शांति के लिए पूजा करा सकते हैं. मंगल ग्रह शांति की पूजा किसी हनुमान मंदिर, नवग्रह मंदिर या फिर त्रयंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थान पर कराना चाहिए.

2. मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए मंगल के मंत्र ॐ क्रां क्रीं क्रौं सः भौमाय नमः का जाप कर सकते हैं. इस मंत्र का जाव नियमित रूप से करना चाहिए. इस मंत्र का जाप तुलसी या फिर रुद्राक्ष माला से कर सकते हैं.

3. मंगल दोष के निवारण के लिए मंगलवार का व्रत रखें और वीर हनुमान जी की पूजा करें. हनुमत कृपा से मंगल ग्रह दोष शांत होगा और आपको लाभ प्राप्त होगा. मंगलवार के दिन हनुमान जी को चमेली के तेल और सिंदूर का चोला चढ़ाएं. पूजा के समय लाल फूल और गुड़-चना अर्पित करें.

4. मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और बजरंग बाण में से किसी एक का नियमित पाठ करने से भी मंगल दोष का दुष्प्रभाव खत्म होता है.

ये भी पढ़ें: पहली बार रखना है वट सावित्री व्रत, जानें पूजा सामग्री, मुहूर्त, मंत्र और फायदे

5. मंगल दोष से मुक्ति के लिए आप लाल मूंगा रत्न धारण कर सकते हैं. यह मंगल का शुभ रत्न है. लाल मूंगा को तांबे में जड़कर पहना जाता है. इसे मंगलवार के दिन मंत्रों से अभिमंत्रित करके पहनना चाहिए. इसके लिए आप किसी ज्योतिषाचार्य से सुझाव ले सकते हैं.

6. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मांगलिक दोष से मुक्ति के लिए पीड़ित व्यक्ति का विवाह घड़ा से कराते हैं या फिर पीपल के पेड़ से भी विवाह कराने की लोक मान्यता है. ऐसा करने से विवाह से संबंधित मांगलिक दोष मिट जाता है.

7. मांगलिक दोष के निवारण के लिए आप मंगलवार के दिन मंगल ग्रह से जुड़ी वस्तुओं का दान करें. मंगलवार को लाल वस्त्र, मसूर की दाल, तांबा, गुड़, चना आदि दान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: मंगलवार को शनि जयंती, जल्द छोड़ दें ये 8 काम, वरना शनि की वक्र दृष्टि का होंगे शिकार

8. यदि आप मंगलवार का व्रत रखते हैं तो क्रोध, अहंकार, तामसिक प्रवृत्ति, गलत आचरण आदि से बचकर रहें. ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें.

हर व्यक्ति की कुंडली में मंगल दोष नहीं होता है. यदि आपको शंका हो तो सबसे पहले ​अपनी कुंडली की जांच किसी अच्छे ज्योतिषाचार्य से कराएं. कई बार कुंडली में मांगलिक दोष घातक या अशुभ प्रभाव वाला नहीं होता है, इसलिए जांच कराना जरूरी है.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)



Source link

Leave a Comment