Last Updated:May 21, 2025, 13:56 ISTवैभव सूर्यवंशी के लिए उनका पहला आईपीएल शानदार रहा. उन्होंने करियर के अपने पहले आईपीएल में एक शतक और एक अर्धशतक के साथ 252 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच सकी.राजस्थान ने वैभव को 7 मैचों में खेलने…और पढ़ेंवैभव सूर्यंवशी ने एमएस धोनी के लिए कहे गोल्डन शब्द. हाइलाइट्सवैभव सूर्यवंशी ने कहा- धोनी ने हम सबको प्रेरित किया है 14 साल के वैभव ने आईपीएल में जड़े 24 छक्के सीएसके के खिलाफ जीत के बाद वैभव ने माही के पैर छूए नई दिल्ली. वैभव सूर्यवंशी ने दिग्गज क्रिकेटर और चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को लीजेंड बताया है. चौदह साल के वैभव ने कहा कि धोनी का हमपर बहुत बड़ा प्रभाव है. वह मेरे ही नहीं बल्कि पूरे देश के आदर्श हैं. वैभव ने करियर के अपने पहले आईपीएल में प्रभाव छोड़ने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन 7 मैचों में खिलाया, जिसका इस नौजवान खिलाड़ी ने पूरा फायदा उठाया. सूर्यवंशी ने रिकॉर्ड 24 छक्के जड़े. उन्होंने 206.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. बेशक सूर्यवंशी की टीम राजस्थान प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन बिहार के इस खिलाड़ी ने आईपीएल में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. वैभव आईपीएल के अगले सीजन में खेलते हुए नजर आएंगे.
चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के आखिरी मैच में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने 33 गेंदों पर 57 रन की पारी खेली जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल थे. उन्होंने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए राजस्थान को धुआंधार शुरुआत दिलाई. मैच खत्म होने के बाद वैभव ने सीएसके के खिलाड़ियों से हाथ मिलाते हुए कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के पैर छूए. धोनी ने भी सूर्यवंशी को बड़े लाड के साथ उठाया. धोनी और सूर्यवंशी की उम्र में 29 साल का फासला है.धोनी 43 साल के हैं जबकि वैभव की उम्र 14 साल है.
—- Polls module would be displayed here —-
‘उन्होंने हम सबको काफी प्रेरित किया है’वैभव सूर्यवंशी ने मैच के बाद एमएस धोनी के बारे में कहा, ‘वो (एमएस धोनी) हमारे बिहार की ओर से आते हैं. उन्होंने काफी प्रेरित किया है. और उन्होंने जो देश के लिए किया है, वो मेरे लिए ही नहीं पूरे देश के लिए आइडल हैं. उन्होंने जो किया है वो किसी और ने नहीं किया है. वह एक लेजेंड हैं. इससे ज्यादा कुछ नहीं बोल सकता.’
🔺️Golden Words fromVaibhav Suryavanshi For MS.DhoniThe Man The Myth The Legend.🔻 pic.twitter.com/O3J6Dxfr8u
— Ankit Chaudhary 🇮🇳 (@ImAnkit7795) May 20, 2025