Last Updated:May 21, 2025, 19:43 ISTMS Dhoni Breaks Massive Record महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2025 में 136 पारियों में कम से कम एक छक्का मारने का रिकॉर्ड बनाया, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा. धोनी ने 350 टी20 छक्के भी पूरे किए.महेंद्र सिंह धोनी ने तोड़ा रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड हाइलाइट्सधोनी ने 136 पारियों में कम से कम एक छक्का मारा.धोनी ने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा.धोनी ने 350 टी20 छक्के पूरे किए.नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2025 के अभियान में 10वीं हार का सामना करना पड़ा. मंगलवार को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने धोनी की टीम को 6 विकेट से हराया. इस हार के बावजूद महान कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इतिहास रच दिया. भले ही उन्होंने 17 गेंदों में 16 रन बनाए लेकिन इस पारी के दौरान रोहित शर्मा का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.
राजस्थान के खिलाफ खेली गई टेस्ट जैसी धीमी पारी के दौरान एमएस धोनी ने अपनी एक छक्का मारा. अब उन्होंने आईपीएल में खेलते हुए 136 पारियों में कम से कम एक छक्का मारा है. वह आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक छक्का मारने वाले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा जिनके नाम 135 पारियों में कम से कम एक छक्का लगाने का रिकॉर्ड दर्ज था.
—- Polls module would be displayed here —-
आईपीएल में सबसे ज्यादा पारियों में कम से कम एक छक्का
महेंद्र सिंह धोनी ने 136 आईपीएल की पारी में खेलते हुए कम से कम एक छक्का जरूर मारा है. रोहित शर्मा इस लिस्ट में अब दूसरे नंबर पर आ गए हैं. उनके नाम 135 आईपीएल पारी में ऐसा करने का रिकॉर्ड है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरू के विराट कोहली ने अब तक 134 आईपीएल पारी में खेलते हुए कम से कम एक छक्का मारा है.
राजस्थान के खिलाफ 17 बॉल पार 16 रन की बेहद सुस्त पारी खेलने के बाद भी एमएस धोनी खास क्लब में जगह बनाई. आईपीएल के इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान 350 छक्के मारने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी भी बन गए हैं. रोहित के नाम सबसे ज्यादा टी20 छक्के हैं. उन्होंने अब तक 459 मैच खेलने के बाद उन्होंने 542 छक्के जमाए हैं. विराट कोहली ने टी20 क्रिकेट में कुल 434 छक्के मारे हैं. सूर्यकुमार यादव का नाम 368 छक्के के साथ तीसरे नंबर पर है. महेंद्र सिंह धोनी ने 350 छक्के पूरे कर लिए हैं.
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketआईपीएल में टेस्ट जैसी पारी फिर भी धोनी ने तोड़ा रोहित शर्मा का तूफानी रिकॉर्ड
Source link