MI vs DC: क्रिकेट जगत में खलबली, सूर्यकुमार यादव ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने



नई दिल्ली. सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं . बुधवार (21 मई) को वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई के लिए दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ लीग मैच के दौरान उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज टेम्बा बावुमा के लगातार 25+ स्कोर बनाने के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली. बावुमा और सूर्य दोनों ने लगातार 13 मैचों में 25+ स्कोर बनाए हैं. बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सूर्य 43 गेंदों पर 73 रन बनाकर नाबाद रहे.

अपनी पारी के दौरान सूर्यकुमार यादव ने सात चौके और चार छक्के लगाए और हार्दिक पांड्या की टीम को पांच विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाने में मदद की. आईपीएल के इस सीजन में सूर्य ने अब तक 13 मैचों में कुल 582 रन बनाए हैं. उन्होंने 23 मार्च को चेपॉक में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों पर 29 रन बनाकर सीजन की शुरुआत की थी और 29 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अगले मैच में 28 गेंदों पर 48 रन बनाए थे. मुंबई इंडियंस के तीसरे मैच में, 31 मार्च को वानखेड़े स्टेडियम में केकेआर के खिलाफ, सूर्य 9 गेंदों पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे थे.

बाप के बाद बेटा भी भारत के खिलाफ खेलेगा, दिग्गज का लाडला इंग्लैंड टीम में शामिल

उन्होंने इस सीजन का पहला अर्धशतक (67 रन, 43 गेंदों पर) 4 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ चौथे मैच में बनाया. इसके बाद उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 28, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 40, एसआरएच के खिलाफ 26, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 68*, सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 40*, एलएसजी के खिलाफ 54, राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 48*, गुजरात टाइटंस के खिलाफ 35 और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 73* रन बनाए.

टेंबा बावुमा, जो अगले महीने लॉर्ड्स में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025 फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की कप्तानी करेंगे. उन्होंने 2019 और 2020 में खेले गए 13 टी20 मैचों में 52* (37), 104* (63), 49 (43), 27* (23), 38 (15), 33 (24), 62 (42), 27 (31), 35 (30), 37 (30), 43 (27), 31 (29), और 49 (24) रन बनाए थे. जो कि विश्व रिकॉर्ड रहा है.



Source link

Leave a Comment