IPL 2025 प्लेऑफ में गुजरात टाइटंस को जोस बटलर की कमी खलेगी: मैथ्यू वेड



Last Updated:May 21, 2025, 22:36 ISTगुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2025 के प्लेऑफ में जगह बनाई, लेकिन जोस बटलर की गैरमौजूदगी मिडिल आर्डर की कमजोरियों को उजागर कर सकती है. सहायक कोच मैथ्यू वेड थोड़ी चिंता में जरूर है लेकिन उनका मानना है ये बाकी बल्लेबाजो…और पढ़ेंजोस बटलर प्लेऑफ में नही होंगे गुजरात के साथ अहमदाबाद. इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के प्लेऑफ में जगह बना चुकी गुजरात टाइटंस की टीम अंत तालिका में टॉप पर है. टीम को प्लेऑफ में स्टार बल्लेबाज जोस बटलर की सुविधा नहीं मिलेगी. सहायक कोच मैथ्यू वेड को लगता है कि नॉकआउट चरण में जोस बटलर की गैरमौजूदगी गुजरात टाइटन्स के मिडिल आर्डर की कमजोरियों को उजागर कर सकती है. यह अन्य खिलाड़ियों के लिए ‘बड़ा प्रभाव’ डालने का अवसर भी होगा.

साई सुदर्शन, शुभमन गिल और बटलर की टाइटन्स की टॉप आर्डर की तिकड़ी ने उनके अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. तीनों ने इस सीजन में 500 से अधिक रन बनाए हैं. गुजरात की टीम को हालांकि प्ले ऑफ में बटलर की सेवाएं नहीं मिलेगी क्योंकि इंग्लैंड का यह क्रिकेटर 25 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ टीम के अंतिम लीग मैच के बाद नेशनल टीम से जुड़े के लिए रवाना हो जाएगा.

वेड ने लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच से पहले प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा, ‘‘यह निश्चित रूप से हमें चिंतित नहीं करता है, हम जानते हैं कि जब उन्हें अवसर मिलता है तो वे शानदार फॉर्म में होते हैं और वे हमारे लिए शानदार प्रदर्शन करेंगे. अगर टॉप तीन बल्लेबाज अधिकतर रन बनाते रहें तो यह अच्छा रहेगा. हम कुछ और मुकाबलों के बाद जोस को खो देंगे इसलिए किसी और को तीसरे नंबर पर आकर उस भूमिका को संभालने का एक और मौका मिलेगा.’’

—- Polls module would be displayed here —-

वेड ने कहा, ‘‘मुझे पूरा भरोसा है कि जब उन्हें (वैकल्पिक खिलाड़ियों को) मौका मिलेगा, तो वे मैचों में बड़ा प्रभाव डालेंगे जैसा कि उन्होंने पिछले छह या आठ हफ्तों में जरूरत पड़ने पर किया है.”

वडे ने कहा कि प्रैक्टिस में मैच की स्थितियों को दोहराना मुश्किल है लेकिन टीम मिडिल आर्डर के बल्लेबाजों को तैयारी का पर्याप्त मौका देने की कोशिश कर रही है. उन्होंने कहा, ‘‘सकारात्मक बात यह है कि मध्यक्रम में शेरफेन (रदरफोर्ड) और शाहरुख (खान), (राहुल) तेवतिया जैसे खिलाड़ी हैं, जब उन्हें मौका मिला है तो उन्होंने मैच में अच्छा प्रभाव डाला है, बस पिछले कुछ हफ्तों में उन्हें अधिक खेलने का मौका नहीं मिला है.’’
Viplove Kumar15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketप्लेऑफ में नहीं खेलेंगे जोस बटलर, गुजरात के लिए मुश्किलें बढ़ी



Source link

Leave a Comment