Rajnandgaon News: राजनांदगांव में बनेगा 6 करोड़ का सिंथेटिक ट्रैक, खत्म हुई जमीन की तलाश?



Last Updated:May 21, 2025, 22:53 ISTRajnandgaon News: सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण अंतर्राष्ट्रीय स्तर के हिसाब से किया जाएगा ताकि यहां से खेलकर खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल में अपना हुनर दिखा सकें. 6 लाइन वाले ट्रैक के निर्माण की लागत करीब 6 करोड़ रु…और पढ़ेंX

सिंथेटिक ट्रैकराजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए प्रस्तावित सिंथेटिक ट्रैक के लिए प्रशासन अब जाकर जगह की तलाश शुरू कर रहा है. नगर निगम के अधिकारियों द्वारा पुराना ढाबा मार्ग में नगर सेना ऑफिस के पीछे की शासकीय भूमिका निरीक्षण किया गया है. 6 लेन वाले इस ट्रैक के लिए लगभग 10 एकड़ जगह चाहिए. जिस जगह पर संभावना तलाशी गई है, वहां आवश्यकता अनुसार जगह होना बताया जा रहा है. इस मैदान का निर्माण होने के बाद एथलेटिक्स खिलाड़ियों को इंटरनेशनल लेवल की सुविधा मिलेगी और प्रैक्टिस के दौरान खिलाड़ी चोटिल भी कम होंगे. इसका निर्माण करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से होगा.

राजनांदगांव जिले में एथलेटिक्स खेलों को बढ़ावा देने के लिए इस सिंथेटिक ट्रैक मैदान का निर्माण राजनांदगांव नगर निगम क्षेत्र में किया जाएगा ताकि शहर के और जिले के खिलाड़ी इस ट्रैक पर खेल सकें. सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण इंटरनेशनल लेवल के हिसाब से किया जाएगा ताकि यहां से खेलकर खिलाड़ी नेशनल और इंटरनेशनल में अपने खेल का जौहर दिखाएं. 6 लाइन वाले ट्रैक का निर्माण होने से एथलेटिक्स खेलों को बढ़ावा मिलेगा और इसपर खिलाड़ी प्रैक्टिस करेंगे, तो चोट लगने की संभावनाएं भी कम हो जाएंगी. इसको देखते हुए जमीन की तलाश की जा रही है.

‘खेलो इंडिया’ के तहत ट्रैक निर्माण की स्वीकृतिनगर निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने लोकल 18 से इस बारे में कहा कि लोक निर्माण विभाग के माध्यम से सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण किया जाना है. जगह का चिह्नीकरण किया जा रहा है. इसके लिए बहुत बड़ी जगह की जरूरत है. हम जगह तलाश रहे हैं. दो-तीन जगह हैं, जहां उपयुक्त लगेगा, उस जगह को फाइनल किया जाएगा. तकनीकी रिपोर्ट के आधार पर ट्रैक को तैयार किया जाएगा. शहर और जिले के खिलाड़ियों की इसकी सुविधा का लाभ मिलेगा. बता दें कि ‘खेलो इंडिया’ के तहत ट्रैक निर्माण की स्वीकृति मिली है. केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है. करीब 6 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण किया जाएगा.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomechhattisgarhराजनांदगांव में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक, खत्म हुई जमीन की तलाश?



Source link

Leave a Comment