Aaj Ka Panchang 22 May 2025: आज गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का दिन है. आज ज्येष्ठ कृष्ण दशमी, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, विष्कम्भ योग, वणिज करण, दक्षिण का दिशाशूल और कुंभ राशि का चंद्रमा है. आज पूरे दिन पंचक है और भद्रा दोपहर में लग रही है. भद्रा का दुष्प्रभाव धरती पर होगा, इसलिए आपको इस समय में कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. भद्रा के समय पर कार्य करने से उसमें विघ्न और बाधाएं आती हैं. गुरुवार को व्रत रखकर विष्णु पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं, विष्णु कृपा से मोक्ष मिलता है, विवाह में होने वाली देरी खत्म होती है, कुंडली का गुरु दोष मिटता है, वैवाहिक जीवन की समस्याएं मिट जाती हैं.
गुरुवार को भगवान विष्णु के साथ देव गुरु बृहस्पति और केले के पौधे की पूजा करते हैं. पूजा में भगवान विष्णु को पंचामृत, अक्षत्, धूप, दीप, पीले फूल, केला, गुड़, चने, बेसन के लड्डू, नैवेद्य आदि चढ़ाते हैं. पूजा के समय ओम नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जाप करें. विष्णु सहस्रनाम और विष्णु चालीसा का पाठ करें. गुरुवार की व्रत कथा सुनें. उसके बाद विष्णु जी की आरती करें. गुरु दोष को दूर करने के लिए हल्दी, पीले कपड़े, पीले फूल, केले, पीतल के बर्तन, धार्मिक पुस्तक आदि का दान करना चाहिए. वैदिक पंचांग से जानते हैं गुरुवार के शुभ मुहूर्त, योग, भद्रा, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग, 22 मई 2025
आज की तिथि- दशमी – 01:12 ए एम, मई 23 तक, उसके बाद एकादशीआज का नक्षत्र- पूर्व भाद्रपद – 05:47 पी एम तक, फिर उत्तर भाद्रपदआज का करण- वणिज – 02:21 पी एम तक, विष्टि – 01:12 ए एम, मई 23 तक, फिर बवआज का योग- विष्कम्भ – 09:50 पी एम तक, फिर प्रीतिआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- गुरुवारचंद्र राशि- कुंभ- 12:08 पी एम तक, फिर मीन
ये भी पढ़ें: कुंडली में है मांगलिक दोष, तो निवारण के लिए करें ये 8 उपाय, जल्द दिखने लगेगा असर!
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:27 ए एमसूर्यास्त- 07:09 पी एमचन्द्रोदय- 02:23 ए एम, मई 23चन्द्रास्त- 01:59 पी एम
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:04 ए एम से 04:46 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमअमृत काल: 10:11 ए एम से 11:42 ए एमविजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 23
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 05:27 ए एम से 07:10 ए एमचर-सामान्य: 10:35 ए एम से 12:18 पी एमलाभ-उन्नति: 12:18 पी एम से 02:01 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 02:01 पी एम से 03:44 पी एमशुभ-उत्तम: 05:26 पी एम से 07:09 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तअमृत-सर्वोत्तम: 07:09 पी एम से 08:26 पी एमचर-सामान्य: 08:26 पी एम से 09:43 पी एमलाभ-उन्नति: 12:18 ए एम से 01:35 ए एम, मई 23शुभ-उत्तम: 02:52 ए एम से 04:09 ए एम, मई 23अमृत-सर्वोत्तम: 04:09 ए एम से 05:26 ए एम, मई 23
ये भी पढ़ें: 27 मई को भौमवती अमावस्या, स्नान के बाद जरूर दान करें ये वस्तुएं, पितर होंगे खुश, मिलेगी सफलता!
अशुभ समय
राहुकाल- 02:01 पी एम से 03:44 पी एमयमगण्ड- 05:27 ए एम से 07:10 ए एमगुलिक काल- 08:52 ए एम से 10:35 ए एमदुर्मुहूर्त- 10:01 ए एम से 10:56 ए एम, 03:30 पी एम से 04:25 पी एमभद्रा- 02:21 पी एम से 01:12 ए एम, मई 23भद्रा का वास स्थान- धरती परपंचक- पूरे दिनदिशाशूल- दक्षिण
शिववासक्रीड़ा में – 01:12 ए एम, मई 23 तक, उसके बाद कैलाश पर.