Mango Care Tips: आम के पेड़ पर लदा रहेगा फल, किसान बस कर लें ये छोटा सा काम, होगी बंपर पैदावार



Last Updated:May 21, 2025, 22:25 ISTRajnandgaon News: 10 साल से ज्यादा उम्र वाले आम के पेड़ों के लिए 250 ग्राम बोरान, 250 ग्राम नीला तोता, 250 ग्राम जिंक सल्फेट और 500 ग्राम चूना सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर तने से डेढ़ से दो मीटर दूर गड्ढा खोदकर …और पढ़ेंX

आम की बौर को बचाना बहुत जरूरी है.राजनांदगांव. गर्मी का मौसम आते ही आम का सीजन (Mango Care Tips) शुरू हो जाता है. बाजार में अलग-अलग किस्म के आम आने शुरू हो गए हैं. कई बार आम का सीजन अच्छा जाता है लेकिन कई बार आम की कमी भी देखने को मिलती है. पेड़ों पर आम के फटने की समस्या अक्सर किसानों को परेशान करती है. यह समस्या मौसम में अचानक बदलाव, पोषक तत्वों की कमी, अत्यधिक या कम सिंचाई या कीट संक्रमण के कारण हो सकती है. कृषि विभाग ने इस समस्या से निपटने के लिए विभिन्न उपाय सुझाए हैं, जिनके इस्तेमाल से किसान इस समस्या से बच सकते हैं. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव कृषि विभाग के सहायक संचालक डॉ बीरेंद्र अनंत ने लोकल 18 से कहा कि आम के फटने की समस्या मुख्य रूप से पोषक तत्वों की कमी के कारण होती है.

उन्होंने कहा कि आम के पेड़ों से अच्छे फल प्राप्त करने के लिए सूक्ष्म तत्वों का महत्व बहुत अधिक होता है. 10 साल से अधिक आयु वाले आम के पेड़ों के लिए 250 ग्राम बोरान, 250 ग्राम नीला तोता, 250 ग्राम जिंक सल्फेट और 500 ग्राम चूना सड़ी गोबर की खाद में मिलाकर तने से डेढ़ से दो मीटर दूर गड्ढा खोदकर डालने से फल फटने की समस्या दूर हो सकती है.

तो फिर दो साल तक करना होगा मिश्रण का इस्तेमालडॉ बीरेंद्र अनंत ने आगे कहा कि बोरान, जिंक और कैल्शियम की कमी वाले बागों में आम के फटने की समस्या ज्यादा देखी जाती है. यदि किसान को अपने फलों में यह समस्या अधिक दिखाई दे रही है, तो उन्हें लगातार दो साल तक इस मिश्रण का इस्तेमाल करना होगा. जैसे ही फल छोटे से बड़े होने लगते हैं, बोरान का दो ग्राम प्रति लीटर पानी के हिसाब से छिड़काव करना चाहिए. 10 दिन के अंतराल में तीन से चार बार छिड़काव करने से फल के छिलके में खिंचाव समान रहेगा और फल फटने की समस्या नहीं होगी.
Location :Rajnandgaon,Chhattisgarhhomeagricultureआम के पेड़ पर लदा रहेगा फल, किसान बस कर लें ये छोटा सा काम



Source link

Leave a Comment