Last Updated:May 22, 2025, 06:53 ISTआज 22 मई 2025 को गजकेसरी योग बन रहा है, जो कई राशियों के लिए शुभ है. धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा, लेकिन भावनाओं पर काबू रखें. निवेश से बचें और विवाद से दूर रहें.X
धनु राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन हाइलाइट्सधनु राशि वालों को आज लाभ मिलेगा.भावनाओं पर काबू रखें, विवाद से बचें.निवेश से बचें, कीमती सामान की सुरक्षा करें.जमुई: आज 22 मई 2025, गुरुवार है और आज ज्येष्ठ महीने के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. आज भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसने वाली है. साथ ही गुरु ग्रह मिथुन राशि में प्रवेश कर रहे हैं और चंद्रमा मीन राशि में रहेंगे. इससे चंद्रमा और गुरु के बीच गजकेसरी योग बन रहा है, जो बहुत शुभ माना जाता है.
ज्योतिषाचार्य पंडित शत्रुघ्न झा के मुताबिक, इस शुभ योग का असर कई राशियों पर पड़ेगा और लोगों के अटके काम पूरे हो सकते हैं. साथ ही आज धन प्राप्ति, प्रेम संबंधों में सुधार और कॅरिअर में तरक्की जैसे योग बन रहे हैं. धनु राशि के जातकों के लिए भी यह दिन खास माना जा रहा है.
धनु राशि वालों को मिलेंगे लाभ, लेकिन रहें भावनाओं पर काबूपंडित शत्रुघ्न झा बताते हैं कि आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए मिले-जुले अनुभव लेकर आएगा. कुछ बातों से फायदा मिलेगा लेकिन साथ ही भावनात्मक तनाव भी हो सकता है. इसलिए किसी से बात करते वक्त अपने शब्दों का ध्यान रखें. किसी के साथ बहस या झगड़ा न हो, इसके लिए सोच-समझकर बोलना जरूरी है.
आज आप थोड़े भावुक हो सकते हैं, जिससे छोटी-छोटी बातें भी मन पर असर डाल सकती हैं. इसलिए दिनभर संयम और शांति बनाए रखें. ज्योतिषाचार्य की सलाह है कि आज निवेश से बचें, वरना नुकसान उठाना पड़ सकता है.
पार्टनर से खुशखबरी और घर में मिलेगी सराहनाधनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन पारिवारिक मामलों में भी खास हो सकता है. आपके किसी करीबी को नई नौकरी मिल सकती है या पदोन्नति की खबर आ सकती है, जिससे घर का माहौल खुशीभरा रहेगा. नौकरीपेशा लोगों को भी आज ऑफिस में तारीफ मिल सकती है.
आपके जीवनसाथी या प्रेमी/प्रेमिका की ओर से आपको कोई बड़ा सरप्राइज मिल सकता है. यह उपहार या कोई खुशखबरी हो सकती है. हालांकि शादीशुदा लोगों को ससुराल पक्ष से रिश्ते संभालकर रखने चाहिए.
आज का शुभ उपाय और सलाहभगवान महादेव का रुद्राभिषेक करें.शुभ अंक: 2सावधानी: कीमती सामान की सुरक्षा जरूर करें, चोरी या खोने का खतरा है.उपाय: किसी से भी विवाद से बचें और निवेश न करें.
Manish Kumarमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब…और पढ़ेंमनीष कुमार पिछले 15 सालों से न्यूज की दुनिया में सक्रिय हैं. रेडियो, टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले 5 साल से News18Hindi में कार्यरत हैं. खेल से राजनीति और फिर ब… और पढ़ेंhomeastroDhanu Rashifal: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन खास, बरसेगी भगवान विष्णु की कृDisclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.
Source link