Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में आज से भारी बारिश और तूफानी हवाओं का कहर! अगले 2 दिन का अलर्ट, जानें अपडेट



Chhattisgarh Weather: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर बदलने वाला है. 22 मई से अगले दो दिन तक प्रदेश में बारिश, वज्रपात और तेज तूफान की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, इन गतिविधियों के कारण उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के तापमान में 2-3 डिग्री तक गिरावट हो सकती है. रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की चेतावनी दी गई है.

मौसम का ताज़ा हालपिछले 24 घंटों में प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है. दुर्ग और मनोरा में 2 सेमी, जबकि सन्ना, कुकरेल, भोपालपटनम और मरी बंगला देवरी में 1 सेमी वर्षा दर्ज की गई. प्रदेश में सबसे अधिक तापमान रायपुर में 41.4°C और सबसे कम तापमान दुर्ग में 24.2°C रिकॉर्ड किया गया.

22 मई से तेज़ तूफान-बारिशमौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 22 मई से पूरे प्रदेश में बारिश, वज्रपात और मध्यम से तीव्र तूफान की गतिविधियां तेज हो जाएंगी. खासकर उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है.

कल के लिए चेतावनी 23 मई को प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी बारिश की संभावना है, जबकि अन्य स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ ही एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज़ हवाएं 50-60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं.

रायपुर का मौसम पूर्वानुमानराजधानी रायपुर में 22 मई को आकाश आंशिक रूप से मेघाच्छादित रहेगा और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 29°C के आसपास रहने की संभावना है.

मानसून की स्थिति और सिनोप्टिक सिस्टमआगामी 3-4 दिन में केरल में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन के लिए स्थितियां अनुकूल बन रही हैं. दक्षिण अरब सागर, मालदीव, कोमोरिन, लक्षद्वीप, बंगाल की खाड़ी और पूर्वोत्तर राज्यों में भी मानसून के आगे बढ़ने की संभावना है. मध्य क्षोभमंडल में पश्चिमी हवाओं के साथ एक द्रोणिका 5.8 किमी ऊंचाई पर बनी हुई है. पंजाब से पूर्वी बांग्लादेश तक पूर्व-पश्चिम गर्त औसत समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर बना है.

24 मई के बाद क्या होगा?प्रदेश में तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक और भारी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है. कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है.



Source link

Leave a Comment