प्रीति जिंटा ने खाटू श्याम मंदिर में किए दर्शन, वीडियो हुआ वायरल.



Last Updated:May 22, 2025, 07:29 ISTPreity Zinta Visits Khatu Shyam Ji Temple: प्रीति जिंटा की आईपीएल टीम पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई. जीत के बाद प्रीति ने खाटू श्याम जी मंदिर में दर्शन किए. उनका वीडियो सोशल मीडिय…और पढ़ेंप्रीति जिंटा पहली बार खाटू श्याम पहुंचीं. फोटो साभार-वीडियो ग्रैबहाइलाइट्सप्रीति जिंटा ने खाटू श्याम मंदिर में दर्शन किए.पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को हराकर प्लेऑफ में जगह बनाई.प्रीति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.नई दिल्ली. बॉलीवुड की सबसे फेमस एक्टर्स में से एक, जिनके डिंपल आज भी लोगों के दिलों की धड़कन बढ़ा देती हैं, प्रीति जिंटा इन दिनों जश्न के मूड में हैं. हाल ही में उनकी आईपीएल टीम, पंजाब किंग्स, ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत हासिल की और प्लेऑफ में जगह बना ली. इस जीत के बाद, प्रीति जिंटा ने थोड़ी सी छुट्टी लेकर भगवान के दर्शन करने का फैसला किया. मंगलवार को एक्ट्रेस रींगस स्थित खाटू श्याम जी मंदिर में पहुंचीं. जहां उन्होंने श्याम बाबा के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर उनका वीडियो अब वायरल हो रहा है.

प्रीति जिंटा भले शादी कर विदेश में बस गई हैं, लेकिन अपनी जड़ों से वो जुड़ी हैं. महाकुंभ में जाकर पावन डुबकी लगाना हो या अमृतसर पहुंचकर स्वर्ण मंदिर में माथा टेकना. प्रीति ईश्वर को याद करना नहीं भूलतीं. जयपुर में 18 मई को राजस्थान रॉयल्स के साथ हुए मैच को जीतने के बाद वो रींगस स्थित खाटू श्याम मंदिर पहुंचीं. एक्ट्रेस का मंदिर परिसर का वीडियो भी सामने आया है. प्रीति मंदिर में सिर पर दुपट्टा रखकर खाटू नरेश के दर्शन किए और हाथ जोड़कर भगवान का आशीर्वाद लिया,जो उनकी भक्ति को दर्शाते हैं.

खाटू श्याम के दरबार ने टेका माथा, की प्रार्थना

खाटू श्याम के दरबार में प्रीति जिंटा की ये पहली हाजिरी थी. इस दौरान उन्होंने बेबी पिंक कलर का सूट पहना था. उन्होंने मंदिर में हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर बाबा को प्रार्थना की. उनके चेहरे की चमक को नजर अंदाज करना मुश्किल था, जो बताता है कि इस दर्शन के बाद उनके दिल में कितनी शांति है.



Source link

Leave a Comment