Last Updated:May 22, 2025, 11:22 ISTCricketers Son played vs India: एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी को भारत ‘ए’ के खिलाफ इंग्लैंड लॉयन्स टीम में शामिल किया गया है. ज्योफ मार्श, क्रिस ब्रॉड और शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे भी भारत के खिलाफ खेल चुके हैं…और पढ़ेंभारत के खिलाफ खेलने वाली पिता-पुत्र की जोड़ीहाइलाइट्सएंड्र्यू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी का इंग्लैंड लॉयन्स में चयनक्रिकेटर्स पिता-पुत्र की जोड़ी जो भारत के खिलाफ खेलीमार्श से लेकर ब्रॉड और चंद्रपॉल सरीखे दिग्गजों के नामनई दिल्ली: पूर्व स्टार क्रिकेटर एंड्रयू फ्लिंटॉफ के 17 वर्षीय बेटे रॉकी को भारत ‘ए’ के खिलाफ 30 मई से शुरू हो रही चार दिवसीय दो मैच के लिए इंग्लैंड लॉयन्स टीम में शामिल किया गया है. भारत की इंग्लैंड में पांच टेस्ट की सीरीज से पहले रेड बॉल के ये दो मैच खेले जाएंगे.
अपने दौर के दिग्गज ऑलराउंडर रहे एंड्र्यू फ्लिंटॉफ के बाद अब उनका बेटा भी भारत के खिलाफ खेलेगा. वैसे ये अकेली बाप-बेटे की जोड़ी नहीं हैं, जिन्होंने भारत के खिलाफ दम दिखाया हो. चलिए आपको उन क्रिकेटर्स पिता-पुत्र के बारे में बताते हैं, जो अलग-अलग समय में भारत के विरुद्ध खेल चुके हैं.
ज्योफ मार्श और शॉन मार्श1980 और 90 के दशक के शुरुआती दौर में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज ज्योफ मार्श के दोनों बेटों शॉन मार्श और मिचेल मार्श ने भी भारत के खिलाफ मैच खेला. ज्योफ मॉर्श ने 1987 में ऑस्ट्रेलिया के साथ वर्ल्ड कप खेला तो मिचेल मार्श 2015 और 2023 की वर्ल्डकप विनिंग टीम के कप्तान थे.
Narendra Modi stadium pitch report: नरेंद्र मोदी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, गुजरात के किले में लखनऊ कैसे लगाएंगा सेंध
क्रिस ब्रॉड और स्टुअर्ट ब्रॉडचार साल के करियर के बाद मैच रेफरी बन चुके इंग्लैंड के क्रिस ब्रॉड ने भारत के खिलाफ भले ही एक ही वनडे खेला, लेकिन स्टुअर्ट ब्रॉड ने लंबे समय तक टीम इंडिया के विरुद्ध अपनी टीम का प्रतिनिधित्व किया. टी-20 वर्ल्ड कप के ओपनिंग सीजन में युवराज सिंह ने स्टुअर्ड ब्रॉड को ही एक ओवर में छह छक्के मारे थे.
अब्दुल कादिर और उस्मान कादिरमहान पाकिस्तानी लेग स्पिनर उस्मान कादिर कितने टैलेंटेड थे, ये बात किसी से छिपी नहीं है, लेकिन उनके बेटे उस्मान कादिर को अपने पिता जितनी सफलता नहीं मिल पाई. हाल के सालों में सीमित भारत-पाकिस्तान सीरीज के कारण उन्होंने भारतीय सीनियर टीम के खिलाफ कोई इंटनेशनल मैच नहीं खेला है. हालांकि 2012 में अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दो मैच खेले.
छाता निकाल भाई, भीग रहा हूं…! जब अचानक होने लगी बारिश और हर्षा भोगले ने सूर्या से कर दी ये डिमांड
शिवनारायण चंद्रपॉल और तेजनारायण चंद्रपॉलभारतीय मूल के शिवनारायण चंद्रपॉल ने वेस्टइंडीज के लिए 400 से ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेले हैं. भारत के खिलाफ तो वह खूंटा डालकर क्रीज पर खड़े हो जाते थे. शिवनारायण चंद्रपॉल के बेटे तेजनारायण चंद्रपॉल ने भी भारत के खिलाफ दो टेस्ट खेले हैं. साल 2023 में भारत के वेस्टइंडीज दौरे पर उन्हें मौका मिला था.
एंड्रूयू फ्लिंटॉफ और रॉकी11 टेस्ट, 30 वनडे और एक टी-20 मैच खेलने वाले एंड्र्यू फ्लिंटॉप के बेटा भी अब भारत के खिलाफ दम दिखाने को तैयार है. भले ही ये इंडिया की जूनियर टीम ही क्यों न हो. रॉकी इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में भी ‘ए’ टीम का हिस्सा रहे थे. रॉकी ने पांच प्रथम श्रेणी मैच खेले हैं. निचले क्रम के इस बल्लेबाज ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया एकादश के खिलाफ शानदार शतक बनाया था.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,Delhihomecricketवर्ल्ड क्रिकेट में बाप-बेटे की चार धाकड़ जोड़ी… जो भारत के खिलाफ जमकर खेली
Source link