Last Updated:May 22, 2025, 13:30 ISTवैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryanshi) ने अपने पहले आईपीएल सीजन में कई रिकॉर्ड बनाए. वह आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने. उन्हें डेब्यू आईपीएल में 7 मैचों में खेलने का मौका मिला. जिसमें उन्होंने रिक…और पढ़ें वैभव सूर्यवंशी पहली बार आईपीएल में खेलने उतरे थे. उन्होंने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए आईपीएल के इस सीजन 7 मैचों में 252 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला. वैभव का स्ट्राइक रेट 200 से उपर का रहा. उन्होंने सीजन का आखिरी आईपीएल मैच चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ खेला. इस मैच में उन्होंने 4 छक्के जड़े. वैभव ने इसके साथ ऋषभ पंत के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली जो उन्होंने 20 साल की उम्र से पहले आईपीएल में बनाया था. (AP) लेफ्ट हैंड बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की उम्र 14 साल है. उन्होंने आईपीएल में 122 गेंदों का सामना किया और 24 छक्के जड़े.जो कि 20 साल की उम्र से पहले एक आईपीएल सीजन में जमाए सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड की बराबरी है. इससे पहले 20 साल की उम्र से पहले ऋषभ पंत ने भी इतने ही छक्के जड़े थे. वैभव सूर्यवंशी ने ये छक्के 122 गेंदों में जड़ा जबिक पंत ने साल 2017 में 99 गेंदें ज्यादा खेली थी.उन्होंने 221 गेंदों में ये सिक्सेस जड़े थे. (AP) वैभव सूर्यवंशी 20 उम्र के होने से पहले 5 आईपीएल सीजन में और खेल सकते हैं. इस दौरान वह 20 साल की उम्र पूरी करने से पहले छक्कों का महारिकॉर्ड बना देंगे जिसका भविष्य में तोड़ना किसी के लिए असंभव हो जाएगा. वैभव एक पावर हिटर बैटर हैं जो बड़े बड़े शॉट लगाने में विश्वास रखते हैं.(AP) बिहार के समस्तीपुर जिले के ताजपुर गांव के रहने वाले वैभव सूर्यवंशी ने इस सीजन सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट (कम से कम 250 रन) से रन बनाए. उन्होंने 7 पारियों में 206.55 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. इस आईपीएल में यह किसी भी बल्लेबाज का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है. वैभव ने इस दौरान धाकड़ निकोलस पूरन और अभिषेक शर्मा को भी पीछे छोड़ दिया. पूरन ने 197.82 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए वहीं अभिषेक का स्ट्राइक रेट 192.26 रहा. पूरन ने 455 रन जोड़े वहीं अभिषेक ने 373 रन बनाए. (AP) वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 14 साल 23 दिन की उम्र में डेब्यू किया. सूर्यवंशी आईपीएल में खेलने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. उन्होंने आईपीएल में पहली गेंद पर छक्का जड़ने वाले बल्लेबाज हैं.वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज हैं. (AP) वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में 35 गेंदों पर शतक जड़ा जो भारत की ओर से किसी बल्लेबाज का सबसे तेज शतक है जबकि ओवरऑल आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक जड़ा. वह आईपीएल में शतक जड़ने वाले यंगेस्ट खिलाड़ी हैं.(AP) वैभव ने इस आईपीएल में रन बनाने के साथ खूब पैसे भी कमाए. उन्हें ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ में खरीदा था. इसके अलावा उन्हें मैच फीस के तौर पर भी एक लाखों रुपये मिल. सूर्यवंशी ने इस आईपीएल से मोटी कमाई की. उन्हें हर मैच खेलने के लिए मैच फीस के तौर पर 7.5 लाख मिले. वैभव ने सात मैच खेले तो उन्हें मैच फीस के तौर पर 52.5 लाख रुपये अलग से मिले. इसके अलावा गुजरात के खिलाफ शतकीय पारी खेलने पर उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इसके लिए उन्हें एक लाख रुपये पुरस्कार के तौर पर मिले. (AP) 14 साल के वैभव सूर्यवंशी जीटी के खिलाफ मैच में स्ट्राइकर ऑफ द मैच अवॉर्ड भी जीत चुके हैं. जहां उन्हें एक लाख रुपये और मिले. इन सबको अगर जोड़ दें तो 1 करोड़ 64 लाख और 50 रुपये होता है. इससे साफ पता चलता है कि वैभव ने पहले आईपीएल से खूब पैसे कमाए. राजस्थान ने उन्हें जितने में अनुबंधित किया था उस कॉन्ट्रेक्ट के हिसाब से वैभव के हर रन की कीमत लगभग 43650 रुपये बैठती है जबकि अगर उसे हम ओवरऑल कमाई से एक एक रन की कीमत निकालें तो वह 65277 रुपये बनता है. आईपीएल के बाद वैभव इंग्लैंड जाएंगे.बीसीसीआई की जूनियर चयन समिति ने वैभव का चयन इंडिया अंडर 19 टीम में की है. वह इंग्लैंड दौरे पर जांएगे. अंडर-19 टीम की सीरीज 24 जून से शुरू होकर 23 जुलाई तक चलेगी. इस दौरान इंग्लैंड की अंडर-19 टीम से 50 ओवर का एक वार्मअप मैच खेलने के अलावा इंडिया की अंडर 19 टीम 5 वनडे की सीरीज और 2 मल्टी डे मैच भी खेलेगी. इंडिया अंडर 19 टीम का कप्तान आयुष म्हात्रे को बनाया गया है. जो आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स का हिस्सा हैं. (AP)homesports122 गेंदों पर 24 छक्के… वैभव सूर्यवंशी ने की ऋषभ पंत के कीर्तिमान की बराबरी
Source link