IPL 2025: आईपीएल 2025 का रोमांच अब अपने चरम पर है. चार टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं, जिसमें मुंबई इंडियंस (MI), रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB), गुजरात टाइटन्स (GT), और पंजाब किंग्स (PBKS). आईपीएल का फाइनल मुकाबला 03 जून, मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. क्रिकेट के इस महाकुंभ में अब हर कोई यही जानना चाहता है, इस बार IPL का विजेता कौन होगा? सभी क्रिकेट फैन्स अपनी-अपनी टीम से जीत की उम्मीद कर रहे हैं. ऐसे में भोपाल के न्यूमरोलॉजिस्ट रवि पाराशर ने इन चार टीमों के नामांक (Name Number) के आधार पर एक विस्तृत भविष्यवाणी की है. उन्होंने हर टीम के नाम को नंबर में बदला और ग्रहों की स्थिति के अनुसार विश्लेषण किया कि इस बार किसका भाग्य चमकेगा. नामांक में उस नाम को बेहद महत्व दिया जाता है, जिससे व्यक्ति को पुकारा जाता है.
1. Royal Challengers Bangalore (RCB) का नामांकR + C + B = R(2) + C(3) + B(2) = 2 + 3 + 2 = 7मूलांक 7 का संबंध केतु ग्रह से होता है. यह रहस्यमय, गहराई वाला और अचानक बदलाव का प्रतीक माना जाता है. ऐसे लोग या संस्थाएं अक्सर थोड़ी देर से सफलता की राह पर चलती हैं लेकिन जब फल मिलता है, तो ऐतिहासिक होता है. RCB का यह सीजन संघर्ष और उतार-चढ़ाव से भरा रहा, लेकिन प्लेऑफ में पहुंचना ही दर्शाता है कि केतु की छाया अब सकारात्मक हो रही है.
2. Mumbai Indians (MI) का नामांकM + I = M(4) + I(1) = 4 + 1 = 5नामांक 5 का संबंध बुध ग्रह से होता है, जो चतुराई, रणनीति, और तेज़ निर्णय लेने की क्षमता का प्रतीक है. मुंबई इंडियंस की सबसे बड़ी ताकत उनका अनुभव और संकट में ठंडे दिमाग से फैसला लेना है.
ये भी पढ़ें- Unique Facts: 20 से 29 मई में पड़ रहा पैलिंड्रोम वीक, दुर्लभ और मजेदार संयोग के बारे जानकर उड़ जाएंगे होश
फाइनल की तारीख है 3 जून 2025इस दिन की अंक संख्या: 3 + 6 + 2 + 0 + 2 + 5 = 18 → 1 + 8 = 9,जो मंगल ग्रह का अंक है. मंगल और बुध एक-दूसरे से तटस्थ माने जाते हैं, लेकिन यह युति तब फलदायी होती है जब टीम संयम के साथ आक्रामकता को संतुलित करे. मुंबई के पास IPL फाइनल जीतने का अनुभव भी है और प्लेऑफ में उभरने की क्षमता भी. अंक 5 की विशेषता यह है कि यह किसी भी परिस्थिति में खुद को ढाल सकता है, और यही इस टीम की सबसे बड़ी ताकत है.
3. Punjab Kings (PBKS) का नामांकP + B + K + S = P(8) + B(2) + K(2) + S(3) = 8 + 2 + 2 + 3 = 15 → 1 + 5 = 6नामांक 6, जो शुक्र ग्रह से जुड़ा है. शुक्र रचनात्मकता, आकर्षण और टीम भावना का प्रतीक है. पंजाब किंग्स हमेशा से एक दिलचस्प और युवाओं से भरी टीम रही है, जिसमें टैलेंट की कमी नहीं रही.
हालांकि, शुक्र पर इस समय शनि की दृष्टि मानी जा रही है, जो निर्णयों में देरी और टीम तालमेल में बाधा पैदा कर सकती है. अंक 6 आम तौर पर संतुलन का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन अगर टीम अंदरूनी तौर पर अस्थिर हो तो यह नुकसानदायक बन सकता है. अगर पंजाब किंग्स को जीतना है, तो उन्हें एकजुट होकर बहुत ठोस रणनीति के साथ मैदान पर उतरना होगा.
4. Gujarat Titans (GT) का नामांकG + T = G(3) + T(4) = 3 + 4 = 7नामांक 7, जो केतु ग्रह से संबंधित है. केतु रहस्यमय, अनोखे निर्णय और गहराई का प्रतीक है. गुजरात टाइटन्स ने अपने डेब्यू सीज़न में ही ट्रॉफी जीतकर सभी को चौंका दिया था- यह केतु की विशेषता होती है अप्रत्याशित सफलता. लेकिन दूसरी बार केतु का प्रभाव स्थायित्व की कमी भी ला सकता है. इस बार GT का प्रदर्शन मिश्रित रहा है. अंक 7 गहरे सोच-विचार का संकेत देता है, लेकिन कभी-कभी अत्यधिक विश्लेषण या रणनीति टीम की गति को रोक सकती है. अगर GT को ट्रॉफी जीतनी है, तो उन्हें आक्रामकता और सहज निर्णय के साथ खेलना होगा, वरना वे सेमीफाइनल तक आते-आते कमजोर हो सकते हैं.
नंबर चार्ट1 = A, I, J, Y2 = B, K, R3 = C, G, L, S4 = D, M, T5 = E, H, N, X6 = U, V, W7 = O, Z8 = P, F