Last Updated:May 22, 2025, 15:46 ISTRaipur News: रायपुर के घड़ी चौक स्थित गुरु तेगबहादुर भवन में आयोजित बालाजी सेल में हर वर्ग के लिए आकर्षक और ट्रेंडी कपड़े बेहद किफायती दामों में मिल रहे हैं. यहां पर पुरुषों से लेकर महिलाओं, बच्चों से लेकर बुजु…और पढ़ेंX
कपड़ेहाइलाइट्सरायपुर में बालाजी सेल में ट्रेंडी कपड़ों पर भारी छूट.महिलाओं के टॉप 99 रु, पुरुषों की शर्ट 250 रु में उपलब्ध.सेल में मेकअप और होम डेकोरेट के सामान भी मिल रहे हैं.रायपुर. राजधानी रायपुर में इन दिनों खरीदारी का उत्सव सा माहौल है. घड़ी चौक स्थित गढ़कलेवा के बाजू में गुरु तेगबहादुर भवन है. यहां आयोजित बालाजी सेल में हर वर्ग के लोगों के लिए आकर्षक और ट्रेंडी कपड़े बेहद किफायती दामों में उपलब्ध हैं. महिलाओं, पुरुषों और बच्चों के लिए यहां पर बेहतरीन कलेक्शन देखने को मिल रहा है, जिसे लेकर ग्राहकों में खासा उत्साह है.
इस सेल में टी-शर्ट सिर्फ 149 रुपए से शुरू हो रही है, जबकि महिलाओं के स्टाइलिश टॉप महज 99 रुपए में उपलब्ध हैं. पुरुषों के लिए शर्ट 250 रुपए, केफरी 200 रुपए और कारगो पैंट 500 रुपए में मिल रही हैं. इसके अलावा जॉगर 700 रुपए, बैगी जीन्स 500 रुपए और महिलाओं के लिए जॉकी अंडरगारमेंट्स भी सिर्फ 99 रुपए से मिलने शुरू हो जाते हैं. खास बात यह है कि ट्रेंडी डाउन सोल्डर शर्ट भी महज 250 रुपए में उपलब्ध है. इसके अलावा मेकअप और होम डेकोरेट के सामान भी उपलब्ध हैं. पर्दे, हैंडलूम के सामान मिल जाएंगे. हर संडे एक से बढ़कर एक कलेक्शन ग्राहकों के इंतजार में रहता है.
बालाजी सेल डिपार्टमेंट के शिवम विश्वकर्मा ने बताया कि, हमारी कोशिश यही रहती है कि लोगों को अच्छे कपड़े किफायती दामों में मिलें. रायपुर जैसे शहर में जहां हर वर्ग के लोग रहते हैं, वहां ऐसे सेल का आयोजन उन्हें राहत और खुशी देता है. इस बार हमने ट्रेंड के अनुसार खास कलेक्शन तैयार किया है, जिसमें युवाओं के लिए बैगी जीन्स, ट्रेंडी टॉप्स, स्टाइलिश टी-शर्ट और आरामदायक कैपरी जैसी वैरायटी शामिल है.
उन्होंने यह भी बताया कि यह सेल सीमित समय के लिए है, इसलिए ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है. लोग परिवार के साथ यहां शॉपिंग करने पहुंच रहे हैं और एक ही जगह पर सभी जरूरी कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं. इस सेल का लाभ उठाने के लिए रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं. यह सेल न सिर्फ कम दामों में बेहतर विकल्प उपलब्ध करा रही है, बल्कि शहर के लोगों को ब्रांडेड लुक वाले कपड़े अपनी जेब के अनुसार खरीदने का मौका भी दे रही है.
भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Chhattisgarhhomelifestyleफैशन का हब बना रायपुर! मात्र 250 रुपए में पाएं शानदार शर्ट्स और जीन्स
Source link