Vastu Tips For Kids Study : हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा पढ़ाई में आगे बढ़े, अच्छे अंक लाए और जीवन में कुछ कर दिखाए, लेकिन जब बच्चा पढ़ाई में मन नहीं लगाता, तो चिंता होना स्वाभाविक है. ऐसे में कुछ लोग तुरंत डांट-फटकार या सज़ा का रास्ता चुन लेते हैं, जबकि कुछ समझाने की कोशिश करते हैं. पर क्या कभी आपने यह सोचा है कि शायद कारण कुछ और भी हो सकता है? इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
बच्चों का मन पढ़ाई से भटकने के कई कारण हो सकते हैं. हो सकता है वह विषय उसे कठिन लग रहा हो, पढ़ने का माहौल ठीक न हो, या फिर मोबाइल, टीवी और गेम्स ने उसकी रुचि को किसी और दिशा में मोड़ दिया हो. ऐसे में सिर्फ़ डांटना या जबरदस्ती बैठा देना समस्या को और बढ़ा सकता है.
यह भी पढ़ें – दक्षिणा के बिना हवन क्यों नहीं होता पूर्ण? जानिए धर्म और ज्योतिष की नजर में इसका महत्व
ये उपाय बहुत मदद कर सकते हैं, आपकी1. पढ़ाई की जगह को साफ रखेंबच्चा जिस जगह बैठकर पढ़ाई करता है, वह जगह शांत और साफ-सुथरी होनी चाहिए. कुछ लोगों का मानना है कि अगर उस टेबल के नीचे एक झाड़ू रख दी जाए, तो बच्चा अनावश्यक बातों से ध्यान हटाकर पढ़ाई में मन लगाने लगता है. इसे अंधविश्वास कहें या विश्वास, लेकिन कुछ घरों में यह प्रयोग कारगर साबित हुआ है.
2. हर दिन बच्चे से बात करेंहर दिन कम से कम 10-15 मिनट बच्चे से बातचीत करें. सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि उसकी रुचियों, दोस्तों, या दिन भर की गतिविधियों के बारे में जानें. ऐसा करने से बच्चा खुद को अकेला महसूस नहीं करता और तनाव से दूर रहता है.
3. खेल-खेल में पढ़ाएंअगर बच्चा छोटी कक्षा में है, तो पढ़ाई को खेल में बदल दीजिए. चित्रों, कहानियों, रंगों और सवाल-जवाब की मदद से वह जल्दी सीखता है और रुचि भी बनी रहती है.
4. पढ़ाई का समय तय करेंहर दिन पढ़ाई के लिए एक तय समय तय करें. यह आदत धीरे-धीरे उसे अनुशासित करती है और मन भी लगने लगता है. एक साथ तीन घंटे पढ़ाने के बजाय, बीच-बीच में छोटे-छोटे ब्रेक देना ज्यादा असरदार होता है.
यह भी पढ़ें – मृत्यु के बाद झाड़ू बाहर क्यों? आत्मा की विदाई और शोक से जुड़ी यह परंपरा बहुत कुछ कहती है
5. हमेशा बच्चे के काम की तारीफ करेंजब भी बच्चा कुछ अच्छा करे, चाहे वह छोटा सा सवाल ही क्यों न हल कर ले, उसकी तारीफ ज़रूर करें. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और पढ़ाई के प्रति लगाव भी बनता है.