Last Updated:May 22, 2025, 11:39 ISTLighting Lamp On Belpatra : शिवलिंग के सामने बेलपत्र पर दीपक जलाना सिर्फ एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि एक ऐसा उपाय है जो जीवन के कई पक्षों को संतुलित करता है. चाहे ग्रहों की परेशानी हो, घर में अशांति या बार बार…और पढ़ेंशिवलिंग के सामने बेलपत्र पर दीपक जलाने के फायदेहाइलाइट्सबेलपत्र पर दीपक जलाने से ग्रहों की परेशानी दूर होती है.वास्तु दोष से राहत पाने के लिए बेलपत्र पर दीपक जलाएं.बीमारी से मुक्ति के लिए बेलपत्र पर घी का दीपक जलाएं.Lighting Lamp On Belpatra : भगवान शिव की पूजा में बेलपत्र का बड़ा महत्व होता है. मान्यता है कि जो भी श्रद्धा से शिवलिंग पर बेलपत्र चढ़ाता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है. लेकिन अगर बेलपत्र के ऊपर रखकर शिवलिंग के सामने दीपक जलाया जाए, तो इसके प्रभाव और भी बढ़ जाते हैं. यह तरीका सिर्फ आस्था का नहीं, बल्कि ज्योतिष के अनुसार भी बेहद असरदार माना गया है. आइए जानते हैं इसके महत्व के बारे में भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.
क्यों खास है बेलपत्र?बेलपत्र को शास्त्रों में पवित्र और शक्ति देने वाला बताया गया है. इसकी तीन पत्तियां त्रिदेवों का प्रतीक मानी जाती हैं ब्रह्मा, विष्णु और महेश. यही कारण है कि शिव जी को बेलपत्र अर्पित करने से वे तुरंत प्रसन्न होते हैं.
यह भी पढ़ें – मृत्यु के बाद झाड़ू बाहर क्यों? आत्मा की विदाई और शोक से जुड़ी यह परंपरा बहुत कुछ कहती है
बेलपत्र पर दीपक जलाने से मिलते हैं तीन बड़े लाभ1. ग्रहों से राहतअगर किसी व्यक्ति को ग्रहों की वजह से जीवन में दिक्कतें आ रही हैं जैसे काम में रुकावट, रिश्तों में परेशानी या बार बार नुकसान तो बेलपत्र पर आटे का दीया रखकर शिवलिंग के सामने जलाएं. साथ ही ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें. यह उपाय नकारात्मक असर को कम करता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा लाता है.
2. वास्तु दोष में राहतअगर घर में किसी कारण से वास्तु दोष है और उसका असर मानसिक तनाव, आर्थिक परेशानी या स्वास्थ्य पर दिख रहा है, तो मिट्टी के दीपक में तिल का तेल डालकर उसे बेलपत्र के ऊपर रखें और शिवलिंग के सामने जलाएं. इस दौरान ‘ॐ सर्वात्मने नम:’ मंत्र का 108 बार उच्चारण करें. यह उपाय वातावरण को शुद्ध करता है और घर में शांति लाता है.
3. बीमारी से मुक्तिअगर कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है या दवाएं असर नहीं कर रहीं, तो घी का दीपक बेलपत्र पर रखकर जलाएं और भगवान शिव का मृत्युंजय मंत्र –“त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्.उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”-श्रद्धा के साथ बोलें. यह उपाय शरीर को बल देता है और रोगों से बचाने वाली ऊर्जा प्रदान करता है.
यह भी पढ़ें – दक्षिणा के बिना हवन क्यों नहीं होता पूर्ण? जानिए धर्म और ज्योतिष की नजर में इसका महत्व
ध्यान रखें ये बातें-दीपक जलाने का समय सुबह या शाम का रखें.-पूजा करते समय मन को शांत और विश्वास से भरपूर रखें.-दीपक में प्रयुक्त वस्तुएं शुद्ध और ताज़ा हों.
homeastroशिव कृपा पाने का अचूक उपाय: बेलपत्र पर दीपक से दूर करें जीवन की 3बड़ी समस्याएं
Source link