Mitchell Marsh joins brother ShaunMarsh milestone: आईपीएल में पहली बार सगे भाईयों ने रचा इतिहास



Last Updated:May 22, 2025, 22:03 ISTमिचेल मार्श ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ 56 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. उनके भाई ने शॉन मार्श ने 17 साल पहले शतक जड़ा था. मिचेल मार्श और शॉन मार्श आईपीएल में शतक लगाने वाली पहली भाई भाई की जोड़ी बन गई है.IPL में सगे भाईयों ने रचा इतिहास.हाइलाइट्समिचेल मार्श ने 56 गेंदों में सेंचुरी बनाई.मिचेल और शॉन मार्श आईपीएल में शतक लगाने वाले पहले भाई बने.मार्श ने आईपीएल 2025 में लखनऊ के लिए इतिहास रचा.नई दिल्ली. आईपीएल 2025 में लखनऊ सुपर जायंट्स के मिचेल मार्श ने अपनी टीम के 13वें लीग मैच के दौरान इतिहास रच दिया. मार्श इस सीजन में छह अर्धशतक लगाने वाले लखनऊ के दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 56 गेंदों में अपनी सेंचुरी पूरी की. उनके भाई शॉन मार्श ने 17 साल पहले शतक जड़ा था. मिचेल मार्श और शॉन मार्श आईपीएल में शतक लगाने वाली पहली भाई-भाई की जोड़ी बन गई है.

शॉन मार्श का एकमात्र इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) शतक 2008 के पहले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स) के लिए खेलते हुए आया था. 28 मई 2008 को मोहाली में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लीग मैच में मार्श ने 69 गेंदों पर 115 रन बनाए थे. जिसमें 11 चौके और 7 छक्के शामिल थे,. जिससे उनकी टीम 221/3 के कुल स्कोर तक पहुंची और 41 रन की जीत हासिल की थी. आईपीएल में पहली बार ऐसा हुआ है जब दो सगे भाईयों ने शतक जड़ा हो.

केएल राहुल की बराबरी की

57 रन का आंकड़ा पार करते ही मार्श एलएसजी के लिए एक आईपीएल सीजन में 500 रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए. उनसे पहले राहुल और क्विंटन डी कॉक ने यह उपलब्धि हासिल की थी. आईपीएल 2022 में राहुल ने 15 मैचों में कुल 616 रन बनाए थे और डी कॉक ने 15 मैचों में 508 रन बनाए थे. आईपीएल 2024 में राहुल ने 14 मैचों में चार अर्धशतकों की मदद से 520 रन बनाए थे. राहुल और मार्श लखनऊ के लिए 6 बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं.

मार्श को सस्ते खरीदा थामार्श को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ फ्रेंचाइजी ने 3.40 करोड़ रुपये में खरीदा था. गुरुवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्होंने इस सीजन का अपना छठा अर्धशतक लगाया. आईपीएल 2022 में राहुल ने भी संजीव गोयनका की टीम के लिए छह अर्धशतक लगाए थे. उस सीजन में राहुल ने 15 मैचों में दो शतक और चार अर्धशतक लगाए थे. एलएसजी के लिए एक सीजन में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में मार्श के बाद एडेन मार्करम का नाम आता है.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricket17 साल पहले बिग ब्रदर ने मचाई थी तबाही, अब छोटे ने ठोक डाली सेंचुरी



Source link

Leave a Comment