बिलासपुर में महिलाओं का हुंकार! निकाली सिंदूर यात्रा, सेना के शौर्य को किया नमन



Bilaspur News: बिलासपुर में भारतीय जनता महिला मोर्चा द्वारा सिंदूर यात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों महिलाएं शामिल हुईं. महिलाएं विशेष रूप से लाल परिधान में सजी-धजी यात्रा में शामिल हुईं और सेना के शौर्य को नमन किया. इस यात्रा का नेतृत्व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत और महापौर पूजा विधानी ने किया. रैली में शामिल महिलाओं ने जोश और उत्साह के साथ यात्रा को सफल बनाया.भारतीय जनता महिला मोर्चा ने यह यात्रा पहलगाम हुए हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर निकाला.



Source link

Leave a Comment