CG Post Matric Scholarship 2025: अब मिलेगी पढ़ाई में राहत! SC/ST/OBC छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप शुरू; ऐसे करें आवेदन



Last Updated:May 22, 2025, 13:11 ISTCG Post Matric Scholarship 2025: कोरबा जिले के सभी कॉलेजों के SC, ST और OBC छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2025-26 हेतु ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं. आवेदन वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in प…और पढ़ेंCG Post Matric Scholarship 2025
हाइलाइट्सSC/ST/OBC छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति शुरूआवेदन वेबसाइट postmatric-scholarship.cg.nic.in पर करेंआवेदन की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 30 सितंबर और 30 नवंबर 2025कोरबा. कोरबा जिले के सभी शासकीय और अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेजों, इंजीनियरिंग कॉलेजों, पॉलिटेक्निक संस्थानों, नर्सिंग कॉलेजों, आईटीआई और डाईट संस्थानों के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी और इन संस्थानों में अध्ययनरत अनुसूचित जाति (एसटी), अनुसूचित जनजाति (एससी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है. राज्य सरकार द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए पात्र छात्र शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

यह ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीकरण, स्वीकृति और वितरण की प्रक्रिया वेबसाइट http://postmatric-scholarship.cg.nic.in पर ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी.

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त कोरबा ने बताया कि राज्य सरकार ने वर्ष 2025-26 की छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन, प्रस्ताव और स्वीकृति की तिथियां निर्धारित कर दी हैं. नवीनीकरण (renewal) के लिए विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि क्रमशः 31 मई, 31 अगस्त और 30 नवंबर 2025 तक निर्धारित की गई है. वहीं, नए आवेदकों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 30 सितंबर और 30 नवंबर 2025 निर्धारित की गई है.

सहायक आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया है कि निर्धारित तिथियों के बाद शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के ऑनलाइन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जाएगा. इसके बाद ड्राफ्ट प्रपोजल लॉक और सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी नहीं दिया जाएगा. यदि किसी संस्थान द्वारा निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूरी नहीं की जाती है और इस कारण से उस संस्थान के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वयं जिम्मेदार होंगे.

छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस (PFMS) के माध्यम से किया जाएगा. इसलिए सभी छात्रों को ऑनलाइन आवेदन करते समय अपने सक्रिय बचत खाते और आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की जानकारी सही-सही भरनी होगी.अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी (NSP) पोर्टल से ओटीआर (वन टाइम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना अनिवार्य है. इसके लिए राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में दिए गए निर्देशों का पालन किया जा सकता है.

वर्ष 2025-26 में नए संस्थानों के संस्था प्रमुख और संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन भी किया जाना आवश्यक है.सभी पात्र छात्र और संस्थान प्रमुख समय सीमा का ध्यान रखते हुए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया को पूरा करें ताकि किसी भी छात्र को छात्रवृत्ति से वंचित न रहना पड़े.
Anuj SinghAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as…और पढ़ेंAnuj Singh serves as a Content Producer for Local 18 at News18, bringing over one years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology.He has worked as… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Korba,Chhattisgarhhomecareerअब मिलेगी पढ़ाई में राहत! SC/ST/OBC छात्रों के लिए पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप…



Source link

Leave a Comment