बसवा राजू ढेर, अब हिडमा की बारी… CM विष्णुदेव साय बोले- यह नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए काफी



Last Updated:May 22, 2025, 12:15 ISTChhattisgarh Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने ऑपरेशन में 30 नक्सलियों को मार गिराया, जिसमें टॉप जनरल बसवा राजू भी शामिल था. इस पूरे ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी बड़ा बयान …और पढ़ेंनारायणपुर मुठभेड़ पर सीएम विष्णुदेव साय का बड़ा बयान.हाइलाइट्सछत्तीसगढ़ में 30 नक्सली मारे गए.टॉप जनरल बसवा राजू मारा गया.सीएम साय ने ऑपरेशन की सराहना की.रायपुर. छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों ने बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस मुठभेड़ में जवानों ने 30 नक्सलियों को मार गिराया. इसमें नक्सलियों का टॉप जनरल बसवा राजू भी शामिल है. नक्सलियों के इस टॉप जनरल के सफाई के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खुद ऑपरेशन में शामिल अधिकारियों से बात की. उन्होंने जवानों को इस सफल ऑपरेशन के लिए बधाई दी. सीएम साय ने कहा कि यह सबसे बड़ा ऑपरेशन नक्सलियों के खिलाफ था, क्योंकि उनके शीर्ष जनरल मर गया है. बसवा राजू मारा गया है. दुर्दांत नक्सली कमांडर हिडमा भी जल्द ही मारा जाएगा.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सली मुक्त भारत 2026 का अभियान बहुत ही मजबूती से आगे बढ़ रहा है. हमें उम्मीद है इससे पहले भी हम बहुत अच्छे तरीके से परिणाम पाएंगे.

ये भी पढ़ें: अबूझमाड़ नक्सली मुठभेड़: बसवा राजू था टारगेट, लोकेशन बदली, फिर भी नहीं बचा, अब बस्तर में क्या होगी गणपति की वापसी

सीएम साय बोले- अब हिडमा की बारी 

अबूझमाड़ नक्सल ऑपरेशन पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि बसवा राजू मर गया है. ये बहुत बड़ा कमांडर था. हिडमा भी जल्द ही मर जाएगा. यह ऑपरेशन इस बात का गवाह है कि कितनी मजबूती से छत्तीसगढ़ पुलिस नक्सलियों के सफाई के लिए अपना अभियान चला रही है. एक के बाद एक बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं. यह नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए काफी हैं.
Preeti GeorgePreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various …और पढ़ेंPreeti George is lead content writer at hindi.news18.com having experience of more than 5 years in digital media. After completing her masters from Kushabhau Thakre Journalism university, she worked in various … और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Raipur,Raipur,Chhattisgarhhomechhattisgarhबसवा राजू गया, अब हिडमा की बारी, नारायणपुर एनकाउंटर पर क्या बोले CM साय



Source link

Leave a Comment