Last Updated:May 23, 2025, 01:31 ISTtula rashi today in hindi: ज्योतिष में बहुत से लोग विश्वास करते हैं और उसके बताए उपायों और तरीकों का पालन भी करते हैं. ऐसे में हम आपके लिए रोज सभी राशि के लोगों के हिसाब से दैनिक राशिफल की जानकारी देते हैं और ज…और पढ़ेंX
व्यापारी को रहना होगा सतर्क, छात्रों के लिए रहेगा खासपूर्णिया: आज यानी शुक्रवार 23 मई के दिन तुला राशि वाले जातकों को शारीरिक रूप से सजग रहने की जरूरत है. ध्यान न देने पर स्वास्थ्य कमजोर होने की आशंका है. आज आलस्य और शरीर में दर्द की वजह से किसी भी काम को करने में बहुत ज्यादा परेशान होंगे. आर्थिक दृष्टि से आज का आपका समय अनुकूल है. रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा और मित्रों का भी भरपूर सहयोग मिलता हुआ दिख रहा है.
जानकारी देते हुए पूर्णिया के आचार्य बंशीधर झा कहते हैं कि तुला राशि के जातक के लिए पारिवारिक दृष्टि से भी आज का समय सुखद है और पारिवारिक लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा. पारिवारिक सुख सुविधा में वृद्धि होगी. आज आप पूर्ण रूप से अपने परिवार के प्रति सजग होकर कार्य करेंगे ऐसा प्रतीत हो रहा है. पढ़ाई में लगे स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन सुखद है. आज पढ़ाई के प्रति जागरूकता और सजकता में वृद्धि होगी.
तुला वालों की लव लाइफप्रेम प्रसंग में रहने वाले जातक को आज आपस में एक साथ बिताने का समय मिलता हुआ दिख रहा है परंतु किसी तीसरे व्यक्ति की वजह से विवाद की संभावना बनती दिख रही है. ऐसे में सजग रहने की जरूरत होगी अन्यथा आपको परेशानी हो सकती है. वहीं दांपत्य जीवन सुखद रहेगा. जीवनसाथी का सहयोग भरपूर मिलेगा.
व्यापारिक लोगों को रहना होगा सावधानभाग्य निर्माण के लिए आज का दिन सुखद है. व्यापारिक क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति अनजान व्यक्ति से लेनदेन करने से परहेज करें. आज आपका पैसा फंस जायेगा और नहीं आयेगा. ऐसा प्रतीत होता हुआ दिख रहा है इसलिए सावधान रहना आपके लिए जरूरी है. नौकरी पेशा में रहने वाले जातक के लिए आज का दिन अच्छा है. अपने से उच्च पदस्थ लोगों का सहयोग और समर्पण मिलेगा.
आज के दिन करें ये उपायआज के दिन आपको किसी बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करना लाभदायक होगा. आज आप एक चम्मच शहद में एक चुटकी हल्दी पाउडर अवश्य खायें. आज आप माता दुर्गा का पूजन करें और गुलाबी रंग का वस्त्र धारण करें जो आपके लिए ज्यादा सुखद होगा.
homeastroतुला वालों आज के दिन प्रेमी से रहें सावधान, उधार देने से भी बचें, जानें उपाय
Source link