Last Updated:May 23, 2025, 04:30 ISTAaj Ki Vrishabh Rashi : आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि है. उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. जो शादीशुदा हैं, आज उनके जीवन में खुशहाली रहेगी.X
वृषभ राशिफलहाइलाइट्सवृषभ राशि वालों को आज आर्थिक लाभ होगा.शादीशुदा लोगों के जीवन में खुशहाली रहेगी.माता लक्ष्मी की पूजा में सफेद गुड़हल की माला चढ़ाएं.Vrishabh Rashifal 23 May/वाराणसी. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के आधार पर सभी 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 23 मई को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है. इस दिन उत्तराभाद्रपद नक्षत्र और प्रीति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मीन राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है. काशी के ज्योतिषाचार्य पंडित संजय उपाध्याय बताते हैं कि वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है. आज के दिन वृषभ राशि वालों को बड़ा आर्थिक लाभ होने की संभावना है. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उनके जीवन में खुशहाली बनी रहेगी.
अचानक मिलेगा धनवृषभ राशि के जातकों को आज अचानक धन की प्राप्ति हो सकती है. जो लोग एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट के बिजनेस से जुड़े हैं, आज उनका दिन शानदार रहने वाला है. जो लोग नौकरी करते हैं, आज वे ऑफिस में पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे. आज आपको मेहनत कम करेंगे और आपको उसका फायदा ज्यादा मिलेगा. अगर आप निवेश की सोच रहें हैं तो ये समय उसके लिए भी अच्छा है. आज आप प्रॉपर्टी में निवेश कर सकतें है.
पार्टनर का हाथवृषभ राशि वालों की लव लाइफ आज खुशनुमा रहेगी. आज परिस्थितियां जैसी भी हों, आपको आपके पार्टनर का पूरा साथ मिलेगा. आज आप अपने पार्टनर के सामने शादी का प्रस्ताव भी रख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-तुला वालों आज के दिन प्रेमी से रहें सावधान, उधार देने से भी बचें, जानें उपाय
शुभ रंग, शुभ अंकआज आपका शुभ रंग क्रीम और शुभ अंक 1 है. आज के दिन आप माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करें और उन्हें सफेद गुड़हल की माला जरूर चढ़ाए. इसके अलावा यदि आप आर्थिक समस्याओं से परेशान हैं तो आज खट्टी चीजों का सेवन न करें.
Location :Varanasi,Uttar PradeshhomeastroVrishabh Rashi : बरसेगा धन, बदलेंगे दिन…बस ऐसे करें देवी लक्ष्मी की पूजा
Source link