13 में 7 ने नहीं दिया दिल्ली कैपिटल्स का साथ, इस एक कमी के चलते बर्बाद होकर टीम IPL से हुई बाहर



Last Updated:May 22, 2025, 15:09 ISTDelhi Capitals 21 मई की रात मुंबई इंडियंस से 59 रन से हारकर आईपीएल प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई, जो पिछले सात मैच में उनकी पांचवीं हार भी थी. अब टीम शनिवार को अपने आखिरी मैच में पंजाब किंग्स से भिड़ेगी.दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाईहाइलाइट्स2022 से लगातार प्लेऑफ से पहले ही बाहर हो रही दिल्लीइस बार ओपनिंग की जोड़ी की कमी ने बिगाड़ा खेल: बदानीदिल्ली का अगला मैच शनिवार को पंजाब किंग्स से होगामुंबई: लगातार चार मैच जीतकर आईपीएल 2025 की शुरुआत करने वाली दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई. दिल्ली ने जिस अंदाज में 18वें सीजन की शुरुआत की थी, उससे लग रहा था कि इस बार टीम चैंपियन भी बन सकती है, लेकिन सारा सपना टूट गया. अरमां आंसुओं में बह गए.

लगातार चौथी बार प्लेऑफ से पहले ही आउटसाल 2022 के बाद से दिल्ली कैपिटल्स लगातार चौथी बार प्लेऑफ में क्वालीफाई करने में नाकामयाब रही है. 2021 में टीम ने ऋषभ पंत की कप्तानी में तीसरी पोजिशन पर फिनिश किया था. उसके बाद से टीम कभी भी टॉप फोर में जगह नहीं बना पाई.

छाता निकाल भाई, भीग रहा हूं…! जब अचानक होने लगी बारिश और हर्षा भोगले ने सूर्या से कर दी ये डिमांड

इस कमी के चलते IPL से आउटदिल्ली कैपिटल्स शानदार शुरुआत के बावजूद आईपीएल नॉकआउट स्टेज में आगे नहीं बढ़ पाई और हेड कोच हेमंग बदानी का कहना है कि पूरे सीजन में ओपनिंग जोड़ी नहीं ढूंढ पाना ही टीम की नाकामयाबी का एक कारण रहा.

मेरा काम आसान हो जाता है… हार्दिक पंड्या ने किसके सिर बांधा मुंबई की IPL प्लेऑफ वाली जीत का सेहरा?

13 मैच में सात ओपनिंग जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स ने 13 मैच में सात सलामी जोड़ी को आजमाया, लेकिन कोई खास सफलता नहीं मिली. बदानी ने यहां मीडिया से कहा, ‘एक अच्छी सलामी जोड़ी तभी मिलती है, जब वह आपको अच्छी शुरुआत दे. अगर आपको शुरुआत नहीं मिलती है, तो आपको उस कमी को पूरा करने के लिए बदलाव करने होते हैं.’

मुंबई इंडियंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया, दिल्ली की उम्मीदों पर फिरा पानी, टॉप 4 की टीमें पक्की

पावरप्ले में नहीं मिली तेज शुरुआतहेमंग बदानी ने आगे कहा, ‘अगर आप दूसरी टीमें देखें कि जिन्होंने शानदार शुरुआत की है और पावरप्ले में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया है, लेकिन हम वैसी शुरुआत नहीं कर पाए. हमारे पास पहले जैक फ्रेजर-मैकगर्क थे, लेकिन हमारे लिए यह कारगर नहीं रहा. अभिषेक पोरेल और फाफ डुप्लेसी की जोड़ी भी कारगर नहीं रही. करुण नायर भी इम्पैक्ट नहीं दिखा पाए.
Anshul Talmaleफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ेंफरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricket13 में 7 ने नहीं दिया दिल्ली का साथ, इस एक कमी के चलते प्लेऑफ में नहीं पहुंची



Source link

Leave a Comment