Sarkari Naukri Ke jyotish Upay । सरकारी नौकरी के लिए ज्योतिषीय उपाय



Sarkari Naukri Ke Upay: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले लाखों युवाओं के मन में एक ही सवाल होता है कि क्या मेरी कुंडली में सरकारी नौकरी के योग हैं? बहुत से लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन सफलता नहीं मिलती. ऐसे में कई बार यह जानना जरूरी हो जाता है कि हमारे ग्रह और राशियां किस हद तक हमारी मेहनत में साथ दे रही हैं. ज्योतिष शास्त्र में नौकरी से जुड़े कुछ निश्चित ग्रह और भाव बताए गए हैं जो यह संकेत देते हैं कि आप कब, कैसे और किस क्षेत्र में सफल हो सकते हैं. सरकारी नौकरी के लिए केवल पढ़ाई और प्रतियोगिता नहीं, बल्कि ग्रहों का साथ भी जरूरी होता है. अगर आपके ग्रह सही दशा में हों और आपकी राशि कर्मशील मानी जाती हो, तो सरकारी नौकरी पाना आसान हो जाता है. यह आर्टिकल उन लोगों के लिए है जो सरकारी नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं और यह जानना चाहते हैं कि उनकी कुंडली में योग है या नहीं. इस बारे में बता रहे हैं ज्योतिषाचार्य अंशुल त्रिपाठी.

सरकारी नौकरी का मुख्य कारक कौन?ज्योतिष के अनुसार सरकारी नौकरी दिलाने में सबसे प्रमुख भूमिका निभाता है शनि ग्रह. इसके अलावा राहु, केतु, सूर्य और मंगल भी अगर मजबूत स्थिति में हों, तो व्यक्ति को नौकरी में सफलता मिलती है. छठा भाव (रोज़गार, प्रतियोगिता) और ग्यारहवां भाव (लाभ, सफलता) नौकरी से जुड़े होते हैं. अगर इन भावों के स्वामी शुभ ग्रह हों और अच्छी दृष्टि प्राप्त हो, तो सरकारी नौकरी के योग बनते हैं.

ये भी पढ़ें- Unique Facts: 20 से 29 मई में पड़ रहा पैलिंड्रोम वीक, दुर्लभ और मजेदार संयोग के बारे जानकर उड़ जाएंगे होश

कौन सी राशियां देती हैं नौकरी का सहारा?अग्नि तत्व की राशियां: मेष, सिंह, धनुपृथ्वी तत्व की राशियां: वृषभ, कन्या, मकरये 6 राशियां जब कुंडली में प्रभावशाली हो जाती हैं तो यह नौकरी दिलवाने में बड़ी सहायता करती हैं. अगर इनका संबंध नौकरी के भावों से हो, तो सरकारी नौकरी की संभावना बढ़ जाती है.

सरकारी नौकरी के खास योग कौन से हैं?

सूर्य या चंद्रमा में से कोई एक ग्रह अगर मजबूत स्थिति में हो और करियर भाव को प्रभावित कर रहा हो.

कुंडली में पंच महापुरुष योग में से कोई एक मौजूद हो सरकारी नौकरी मिलने की संभावना बढ़ जाती है.

शनि की साढ़ेसाती या ढैय्या के दौरान अगर अन्य ग्रहों की स्थिति शुभ हो तो सरकारी नौकरी मिल सकती है.

सरकारी नौकरी मिलने में रुकावटें कब आती हैं?

अगर बृहस्पति बहुत अधिक मजबूत हो तो व्यक्ति स्वतंत्र कार्य करना पसंद करता है और नौकरी की इच्छा कम हो जाती है.

ग्रहण योग, गुरु चांडाल योग (गुरु-राहु, सूर्य-राहु, चंद्र-राहु) जैसे योग सरकारी नौकरी में रुकावट डाल सकते हैं.

जब कुंडली में शनि की स्थिति अनुकूल न हो तो भी नौकरी मिलने में परेशानी आती है.

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: पाई-पाई को हो जाएंगे मोहताज, अगर आप बाथरूम में रखते हैं ये 5 चीजें, कंगाल होने से पहले हो जाएं सावधान!

सरकारी नौकरी पाने के उपाय क्या करें?

ध्यान रखें: उपाय तभी कारगर होंगे जब आपकी कुंडली में सरकारी नौकरी के योग मौजूद हों.

उपयोगी उपाय

रोज सुबह माता-पिता के चरण स्पर्श करें.

उगते हुए सूर्य को जल चढ़ाएं, खासतौर पर जब सूर्य लाल या नारंगी दिखाई दे.

सुबह और शाद गायत्री मंत्र का जाप 108 बार करें, अगर ये कठिन लगे तो 27 बार सुबह और 27 बार शाम करें.

किसी अच्छे ज्योतिषी से सलाह लेकर नीलम या माणिक्य रत्न धारण करें.

हल्के लाल रंग के कपड़ों का अधिक प्रयोग करें.



Source link

Leave a Comment