shikhar dhawan video with girlfriend sophie shine | शिखर धवन गर्लफ्रेंड से परेशान… पता नहीं कौन सी हिंदी सीख के आ गई ये



Last Updated:May 23, 2025, 10:30 ISTShikhar Dhawan Relationship: शिखर धवन ने इंटरनेशनल क्रिकेट से भले ही संन्यास ले लिया हो लेकिन वे सोशल मीडिया में पहले की तरह ही छाए रहते हैं. शिखर धवन आयरलैंड की सोफी शाइन को डेट कर रहे हैं. (Photo credit: Shikhar Dhawan Instagram) नई दिल्ली. शिखर धवन क्रिकेट से भले ही दूर चल रहे हों लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी चर्चा हमेशा बनी रहती है. अब यह खिलाड़ी अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन को लेकर चर्चा में बना हुआ है. धवन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर गर्लफ्रेंड की हिंदी पर सवाल उठाए हैं. सोफी शाइन आयरिश मूल की हैं.

शिखर धवन ने गुरुवार रात इंस्टाग्राम पर फनी पोस्ट किया. धवन इस वीडियो में अपनी गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ हैं. वाइट शर्ट, हाथ में कड़ा और कान में बाली पहने पहने धवन हमेशा की तरह स्टायलिश लुक में हैं. वे वीडियो में शोफी शाइन से कहते हैं- एक सवाल का प्यार से जवाब दोगी? इस पर सोफी कहती हैं- कौन सा सवाल? तब शिखर सोफी का हाथ पकड़कर पूछते हैं- तुम्हारा नाम क्या है.

India test team announcement Live: बुमराह-गिल को टक्कर देने आए राहुल, सीनियर मेंबर को लग सकता है झटका

शिखर धवन का सवाल सुनते ही सोफी हाथ छुड़ाकर चली जाती हैं. इस पर गब्बर चिल्लाकर कहते हैं, ‘ए लड़की, अपना नाम तो बताती जा.’ धवन को तब जवाब मिलता है- ‘अब्बा-डब्बा-चब्बा.’ जवाब सुनकर हैरान धवन बस इधर-उधर देखते रह जाते हैं.



Source link

Leave a Comment