mohammed shami selection is doubtful for england tour | मोहम्मद शमी पर गिर सकती है सेलेक्टर्स की गाज, रोहित शर्मा और विराट कोहली पहले ही हो चुके शिकार



Last Updated:May 23, 2025, 11:13 ISTIndia Test Team for England: रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास से मायूस क्रिकेटफैंस के लिए एक और बुरी खबर है. इंग्लैंड दौरे से पहले एक और खिलाड़ी का नाम भारतीय टेस्ट टीम से कट सकता है. रिपोर्ट हैं कि मोहम्म…और पढ़ेंमोहम्मद शमी और रोहित शर्मा की जोड़ी अब साथ में टेस्ट मैच खेलते नहीं दिखेगी. (AP) हाइलाइट्सरोहित-विराट के संन्यास से मायूस फैंस को लग सकता है एक और झटका.इंग्लैंड दौरे से पहले एक और दिग्गज का टेस्ट टीम से कट सकता है पत्ता.मोहम्मद शमी को टेस्ट टीम में चुने जाने की संभावना काफी कम.India Test Team for England: रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद एक सीनियर क्रिकेटर पर सेलेक्टर्स की गाज गिर सकती है. मोहम्मद शमी को इंग्लैंड दौरे के लिए चुने जाने की संभावना कम लग रही है. इसकी वजह उनकी फिटनेस से लेकर टेस्ट मैचों में लंबे गैप को माना जा रहा है. इसलिए अगर इंग्लैंड जाने वाली भारत की टेस्ट टीम में मोहम्मद शमी का नाम ना हो तो क्रिकेटफैंस को हैरान नहीं होना चाहिए.

भारतीय टीम को जून में इंग्लैंड दौरे पर जाना है. इस दौरे पर भारत और इंग्लैंड 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेंगे. इसके लिए भारतीय टेस्ट टीम का चयन 24 मई को होने की उम्मीद है. इस दौरे पर भारत को ना सिर्फ कप्तान रोहित शर्मा का रिप्लेसमेंट मिलेगा, बल्कि मॉडर्न ग्रेट विराट कोहली की जगह भी कोई और खेलता दिखेगा. तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शायद ही इंग्लैंड दौरे पर नजर आएं. शमी ने 2023 वर्ल्ड कप के बाद सर्जरी कराई थी. इसके बाद 2025 में उन्होंने टीम इंडिया में वापसी तो की लेकिन लय में नजर नहीं आए हैं. आईपीएल 2025 में भी सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन में शमी को कभी नजर आए और कभी बाहर बैठे.

IPL 2025: विराट की टीम ने लखनऊ को कहा थैंक्स, गुजरात की हार से टॉप-2 की रेस में सबसे आगे हो गई आरसीबी

India test team announcement Live: बुमराह-गिल को टक्कर देने आए राहुल, सीनियर मेंबर को लग सकता है झटका

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट की मानें तो मोहम्मद शमी की फिटनेस सवालों के घेरे में है. अखबार ने सोर्स के हवाले से दावा किया है कि बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने रिपोर्ट दी है कि मोहम्मद शमी लंबे स्पेल नहीं कर पाएंगे. उनके इंग्लैंड दौरे पर 5 मैच खेल पाने की संभावना भी काफी कम है. इस सबके चलते शमी का टेस्ट करियर खतरे में पड़ सकता है. बता दें कि मोहम्मद शमी पिछले दो साल से टेस्ट क्रिकेट से बाहर हैं. उन्होंने आखिरी टेस्ट जून 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था, जो डब्ल्यूटीसी फाइनल था.

कौन ले सकता है शमी की जगह?मोहम्मद शमी की जगह लेने के लिए भारत के पास कई युवा गेंदबाज हैं. इनमें अर्शदीप सिंह और अंशुल कंबोज का नाम आगे चल रहा है. चयनकर्ता अर्शदीप सिंह को शमी की जगह चुनकर टीम को लेफ्ट-आर्म पेसर का विकल्प दे सकते हैं, जो स्विंग कराने में भी माहिर हैं. अर्शदीप की स्विंग बॉलिंग इंग्लैंड की पिचों पर कारगर हो सकती है. अंशुल कंबोज भी घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन कर चुके हैं. खासकर लंबे फॉर्मेट में वे ज्यादा असरदार रहे हैं.

—- Polls module would be displayed here —-

बुमराह का वर्कलोड कम करने का दबावमोहम्मद शमी के नहीं होने पर जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज पर दबाव बढ़ सकता है. बुमराह की फिटनेस पहले से ही सवालों में रही है. टीम मैनेजमेंट पर उनका वर्कलोड कम करने पर दबाव है. इसके चलते भारतीय चयनकर्ता टीम में ऐसे गेंदबाज चुन सकते हैं, जो ना सिर्फ पूरी तरह फिट हों बल्कि लंबे-लंबे स्पेल करने की क्षमता रखते हों.

रोहित-कोहली ने भी लिया दबाव में संन्यास!रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद भारतीय टीम बदलाव के दौर में है. चीफ सेलेक्टर अजित आगरकर और चीफ कोच गौतम गंभीर पर नई टीम गढ़ने का दबाव है. माना जा रहा है कि कोच गंभीर ऐसे खिलाड़ियों को चुनने के पक्ष में हैं जो लंबे समय तक टीम में साथ रहें. इस कारण युवाओं को तरजीह दी जा रही है. रोहित और विराट के संन्यास पर भी ऐसी खबरें आती रही हैं कि यह उनकी इच्छा से नहीं, बल्कि टीम मैनेजमेंट के दबाव में हुआ है. ऐसे में अगर मोहम्मद शमी को भी टीम में ना चुना जाए तो फैंस को हैरानी नहीं होनी चाहिए.
विजय प्रभात शुक्लाAssociate Editorदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड…और पढ़ेंदो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय. अप्रैल 2020 से News18Hindi में बतौर एसोसिएट एडिटर स्पोर्ट्स की जिम्मेदारी. न्यूज18हिंदी से पहले दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, अमर उजाला अखबारों में पेज-1, खेल, देश-विदेश, इलेक्शन ड… और पढ़ेंभारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :Delhi,Delhi,Delhihomecricketरोहित-विराट के बाद एक और शिकार करेंगे सेलेक्टर, कट सकता है दिग्गज का पत्ता



Source link

Leave a Comment