akshay Kumar lawyer breaks down why Paresh Rawal Hera Pheri 3 exit caused losses | हेरा फेरी 3 विवाद पर अक्षय कुमार की वकील बोलीं: परेश रावल के फिल्म छोड़ने से हुआ काफी नुकसान, सात दिन में देना होगा जवाब

16 मिनट पहलेकॉपी लिंकफिल्म हेरा फेरी 3 इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। परेश रावल ने अचानक फिल्म से अलग होने का फैसला किया, जिसके चलते अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ने उन्हें कानूनी नोटिस भेजा है। अब इस मामले में एक्टर की वकील पूजा तिडके का बयान सामने आया है। उनका कहना है कि प्रोडक्शन कंपनी ने फिल्म पर काफी पैसा खर्च किया है, इसलिए इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।पूजा तिडके ने न्यूज एजेंसी PTI से कहा, ‘मुझे लगता है कि इस मामले में कानूनी रूप से बड़ी परेशानी हो सकती है। परेश रावल ने अचानक फिल्म छोड़ी, जिस कारण इसकी सीरीज को काफी नुकसान हुआ है। हमने उन्हें चिट्ठी लिखकर बताया है कि उनके फैसले से कई कानूनी दिक्कतें हो सकती हैं। फिल्म की टीम, कलाकारों, सीनियर एक्टर्स, सामान और ट्रेलर की शूटिंग पर काफी खर्च हो चुका है।’पूजा ने बताया, परेश जी ने जनवरी में सोशल मीडिया पर साफ बता दिया था कि वह इस फिल्म का हिस्सा हैं। इसके बाद ट्रेलर की शूटिंग के लिए कॉन्ट्रैक्ट भी साइन किया था। फिल्म का लगभग साढ़े तीन मिनट का एक हिस्सा भी शूट हो चुका था। लेकिन कुछ दिन पहले हमें परेश जी से एक नोटिस मिला, जिसमें उन्होंने कहा कि अब वह फिल्म से जुड़ना नहीं चाहते। यह सब सुनकर सब लोग बहुत हैरान और चौंक गए।कॉन्ट्रैक्ट तोड़ने के गंभीर परिणाम होते हैं। इससे न सिर्फ उन एक्टर्स की छवि को नुकसान पहुंचता है जो फिल्म से जुड़े हैं, बल्कि पूरी फ्रैंचाइजी पर भी इसका असर पड़ता है। साथ ही दर्शकों में भी बहुत निराशा होती है। इसलिए हम उम्मीद करते हैं कि मामला ठीक हो जाएगा, लेकिन फिलहाल हमें कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूजा ने कहा परेश ने अभी तक कानूनी नोटिस का जवाब नहीं दिया है, लेकिन उन्हें जवाब देने के लिए सात दिन का समय दिया गया है। पूजा ने कहा, ‘फिल्म में बहुत पैसा लग चुका है और शूटिंग शुरू हो गई थी। अब सबकी प्लानिंग खराब हो गई है और सभी को नुकसान हो रहा है।बता दें, बता दें कि अक्षय कुमार के प्रोडक्शन हाउस ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल के अचानक फिल्म छोड़ने के कारण 25 करोड़ रुपए की मांग करते हुए उन्हें लीगल नोटिस भेजा है। प्रोडक्शन हाउस का दावा है कि एक्टर को पहले ही 11 लाख रुपए का भुगतान किया जा चुका है। पूरी खबर पढ़ें..खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment