Important Planet: कई बार हम सोचते हैं कि कुछ लोगों को इतनी शोहरत, इज़्ज़त और सफलता कैसे मिलती है? क्या ये सब मेहनत का नतीजा है या फिर किस्मत का खेल? हक़ीक़त ये है कि मेहनत और किस्मत दोनों ही जरूरी हैं, लेकिन इनमें एक और चीज़ होती है जो इन दोनों को सही दिशा देती है और वो है ग्रहों का साथ. आज ऐसे ही एक ग्रह की बात कर रहे हैं जिसे ‘बृहस्पति’ या ‘जुपिटर’ कहा जाता है. इस विषय में विस्तार जानकारी दे रहे हैं भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा.
बृहस्पति ग्रह को ज्योतिष में सबसे शुभ और प्रभावशाली ग्रह माना गया है. इसका असर अगर आपके जीवन में सही तरीके से आए तो ये आपकी सोई हुई क़िस्मत को जगा सकता है. यह ग्रह न सिर्फ नाम और शोहरत देता है, बल्कि समाज में मान-सम्मान भी दिलवाता है.
यह भी पढ़ें – धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 41 दिन का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत!
अगर किसी इंसान के जन्म के समय जुपिटर अच्छी स्थिति में होता है तो उसका प्रभाव पूरे जीवन पर पड़ता है. ऐसा व्यक्ति समाज में ऊंचा मुकाम हासिल करता है. लोग उस पर विश्वास करते हैं और उसकी बात को गंभीरता से लेते हैं. यही कारण है कि कई प्रसिद्ध लोग, जैसे फिल्म सितारे, नेता या लेखक इन सबके जीवन में जुपिटर का असर साफ नज़र आता है.
जुपिटर का असर सिर्फ बाहरी सफलता तक सीमित नहीं होता. ये इंसान के भीतर भी बदलाव लाता है. सोचने का तरीका बदलता है, दिल बड़ा होता है और दूसरों की मदद करने की भावना बढ़ती है. ऐसे लोग सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए भी जीते हैं. यही वजह है कि जब कोई इंसान विनम्र होकर दूसरों की इज़्ज़त करता है और हर जगह सम्मान पाता है, तो समझ लेना चाहिए कि उस पर बृहस्पति की कृपा है.
लेकिन अगर ये ग्रह साथ न दे तो कई बार मेहनत करने के बाद भी न तो पहचान मिलती है, न ही कोई खास मुकाम. ऐसे में ज़रूरी हो जाता है कि हम ये समझें कि जुपिटर को कैसे मजबूत किया जाए.
इस ग्रह को मज़बूत करने के लिए जीवन में सच्चाई, ईमानदारी और दया का होना जरूरी है. गुरु को सम्मान देना, बुज़ुर्गों का आदर करना और धर्म से जुड़ी बातों को अपनाना ये सब चीज़ें बृहस्पति को प्रसन्न करती हैं. साथ ही पीले रंग का इस्तेमाल, जैसे पीले कपड़े पहनना या हल्दी का दान करना भी इस ग्रह को सक्रिय करता है.
यह भी पढ़ें – कामयाबी नहीं मिल रही? रोज़ की इन 9 आदतों से सभी ग्रह होंगे संतुलित, जीवन बदलेगा
कुल मिलाकर बृहस्पति ऐसा ग्रह है जो एक आम इंसान को खास बना सकता है, ये सिर्फ किस्मत नहीं बदलता, सोच और जीवन की दिशा भी बदल देता है. इसलिए अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में तरक्की आए, लोग आपकी बातों को महत्व दें और समाज में आपकी एक अलग पहचान बने तो बृहस्पति के साथ को पहचानिए और उसे मजबूत कीजिए.