शहीद मेहुल सोलंकी को दी अंतिम विदाई, CM-डिप्टी सीएम ने दिया कंधा, कहा- नक्सलवाद खत्म कर देंगे



Last Updated:May 23, 2025, 17:35 ISTRaipur News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने रायपुर में शहीद मेहुल सोलंकी को श्रद्धांजलि दी. सीएम ने 2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प जताया. उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार 2026 तक न…और पढ़ेंशहीद को कंधा देते हुए सीएम विष्‍णु देव भावुक हो गए. हाइलाइट्सशहीद मेहुल सोलंकी को रायपुर में अंतिम विदाई दी गई.सीएम और डिप्टी सीएम ने शहीद को कंधा दिया.2026 तक नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ का संकल्प जताया.रायपुर .  बीजापुर जिले के उसूर क्षेत्र में गुरुवार को हुए ऑपरेशन में शहीद हुए कोबरा बटालियन के कांस्टेबल मेहुल भाई सोलंकी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने राजधानी रायपुर में श्रद्धांजलि दी. माना स्थित चौथी वाहिनी सशस्त्र बल परिसर में भावभीनी विदाई के दौरान दोनों नेताओं ने शहीद के पार्थिव शरीर को कंधा भी दिया. मुख्यमंत्री ने कहा कि “शहीद मेहुल भाई की शहादत राष्ट्र के प्रति सर्वोच्च समर्पण का प्रतीक है. हमारी सरकार 2026 तक नक्सलवाद का समूल नाश करने के लिए प्रतिबद्ध है. उनका यह बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान अब निर्णायक दौर में पहुंच चुका है.

इससे पहले बीजापुर और नारायणपुर की सीमा पर स्थित अबूझमाड़ के जंगलों में हुए एक ऐतिहासिक ऑपरेशन में प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) के महासचिव नंबाला केशव राव उर्फ बसवराजू सहित 27 नक्सली मारे गए थे. बसवराजू, जिसे शीर्ष माओवादी नेता माना जाता था, पर 3.25 करोड़ रुपये का इनाम था. सीएम साय ने इसे नक्सल इतिहास की सबसे बड़ी सफलता बताया और कहा कि नक्सलवाद की कमर टूट चुकी है.

बीजापुर में नक्सल ऑपरेशन के दौरान वीरगति को प्राप्त हमारे जांबाज जवान को आज माना में पुष्पांजलि अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी।
शहीद जवान के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उनकी शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।
हमारी सरकार बस्तर संभाग में शांति और समृद्धि स्थापित करने… pic.twitter.com/JZiqpdy3a7

— Vishnu Deo Sai (@vishnudsai) May 23, 2025





Source link

Leave a Comment