इंग्लैंड के शोएब बशीर ने 21 साल की उम्र में रचा इतिहास, 50 टेस्ट विकेट लिए.



Last Updated:May 23, 2025, 19:48 IST Shoaib Bashir Creates History: जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के एक स्पिन गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है. इंग्लैंड के एक स्पिन गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है.हाइलाइट्सशोएब बशीर ने 50 टेस्ट विकेट लेकर इतिहास रचा.इंग्लैंड ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 565 रन पर पारी घोषित की.जिम्बाब्वे ने लंच तक 73 रन पर एक विकेट गंवाया.नई दिल्ली. जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच की पहली पारी के दौरान इंग्लैंड के एक स्पिन गेंदबाज ने इतिहास रच दिया है. शोएब बशीर 21 साल और 222 दिन की उम्र में इंग्लैंड के लिए 50 टेस्ट विकेट तक पहुंचने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने क्रैग इरविन और सीन विलियम्स को पवेलियन भेजा. वह इतनी कम उम्र में ऐसा करना वाले इंग्लैंड के सबसे छोटे खिलाड़ी बन गए हैं.

इंग्लैंड ने शुक्रवार को ट्रेंट ब्रिज पर जिम्बाब्वे (England vs Zimbabwe) के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के दूसरे दिन लंच से पहले छह विकेट पर 565 रन पर पहली पारी घोषित की. पहले दिन के दबदबे भरे प्रदर्शन के बाद इंग्लैंड ने सुबह तीन विकेट पर 498 रन से खेलना शुरू किया और ओली पोप का विकेट गंवा दिया जो रात के स्कोर में महज दो रन जोड़ सके और 171 रन पर आउट हुए.

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स नौ रन बनाकर पवेलियन पहुंचे जबकि हैरी ब्रुक ने 50 गेंद में 58 रन की पारी खेली और ब्लेसिंग मुजारबानी की गेंद पर आउट हुए जिसके बाद इंग्लैंड ने पारी घोषित कर दी. जेमी स्मिथ चार रन बनाकर नाबाद रहे. जिम्बाब्वे के लिए मुजारबानी ने चार दिवसीय टेस्ट में 143 रन देकर तीन विकेट लिए. जिम्बाब्वे ने लंच तक एक विकेट गंवाकर 73 रन बना लिए थे और टीम इंग्लैंड की पहली पारी से 492 रन से पीछे है. दोनों टीमें 22 साल में पहली बार टेस्ट में आमने सामने हो रही हैं.

जिम्बाब्वे के स्कोर की बात करें तो वह अभी भी इंग्लैंड से 400 रन से पीछे चल रहे हैं. पहली पारी में उन्होंने 35 ओवर में 165 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट गंवाए हैं. ब्रायन बेनेट 88 रन बनाकर खेल रहे हैं. बेन करन और क्रेग इरविन क्रमश: 6 और 42 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. सीन विलियम्स ने सिर्फ 25 रन बनाए. तीसरे दिन के खेल में ब्रायन बेनेट और सिकंदर रजा बल्लेबाजी करने उतरेंगे.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketपाक मूल के खिलाड़ी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाला पहला गेंदबाज बना



Source link

Leave a Comment