Last Updated:May 23, 2025, 23:34 ISTRCB vs SRH: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा. 232 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम 189 रन ही बना सकी.हैदराबाद ने आरसीबी को हराया.हाइलाइट्सईशान किशन ने 94 रन की नाबाद पारी खेली.आरसीबी 232 रन का लक्ष्य चेज नहीं कर सकी.जीतने पर आरसीबी पहले नंबर पर पहुंच सकती थी.नई दिल्ली. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मैच में आरसीबी को हार का सामना करना पड़ा. धाकड़ बल्लेबाज इशान किशन की नाबाद 94 रन की पारी की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टी20 मैच में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ छह विकेट पर 231 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसे चेज करते हुए आरसीबी 189 रन ही बना सकी.
किशन छह रन से शतक पूरा करने से चूक गये लेकिन उन्होंने 48 गेंद की अपनी नाबाद पारी में सात चौके और पांच छक्के जड़कर टीम को बड़ा स्कोर बनाकर दिया.अभिषेक शर्मा (17 गेंद में 34), हेनरिच क्लासेन (13 गेंद में 24), अनिकेत वर्मा (नौ गेंद में 26 रन) और ट्रेविस हेड (10 गेंद में 17 रन) ने आक्रामक बल्लेबाजी से आरसीबी के गेंदबाजों पर दबाव बनाये रखा.
IPL में टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया, 400 से ज्यादा रन ठोक डाले, फिर भी सेलेक्टर्स खुश नहीं? टीम इंडिया में नहीं मिलेगा मौका!
आरसीबी के लिए रोमारियो शेफर्ड ने दो ओवर में 14 रन देकर दो विकेट लिये जबकि भुवनेश्वर कुमार, लुंगी एनगिडी, सुयश शर्मा और कृणाल पंड्या को एक-एक सफलता मिली. रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की टीम रन ही बना सकी. ओपनिंग पार्टनरशिप शानदार चल रही थी लेकिन विराट कोहली के आउट होने के बाद सब बिखर गया.
विराट कोहली 25 गेंदों में 43 रन बनाकर आउट हुए. उनके साथ ओपनिंग करने आए फिलिप सॉल्ट ने शानदार अर्धशतक जड़ा. उन्होंने 32 गेंदों में 62 रन बनाए. अन्य बल्लेबाजों में मयंक अग्रवाल ने 11, रजत पाटीदार ने 18 रन बनाए और मैच 42 रन से हार गए. हैदराबाद के लिए कप्तान पैट कमिंस ने 3 विकेट लिए. अगर आरसीबी इस मैच को जीत जाती तो वह पहले नंबर पर पहुंच जाते लेकिन वह प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर ही रहेंगे.
Contact: satyam.sengar@nw18.com भारत पाकिस्तान की ताज़ा खबरें News18 India पर देखेंLocation :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketईशान किशन की धांसू पारी, पहले नंबर पर आने से चूक गई RCB, SRH ने बुरी तरह रौंदा
Source link