Kitchen renovation green color boosts energy and peace according to vastu shastra।हरे रंग से सजाएं किचन का वॉटर-एयर ज़ोन, पाएं वास्तु की सकारात्मकता, मानसिक शांति और ताजगी



Last Updated:May 24, 2025, 07:45 ISTKitchen Renovation: ग्रीन कलर का इस्तेमाल सिर्फ एक मान्यता नहीं है, यह एक समझदारी भी है. यह दिखने में अच्छा लगता है, मन को शांति देता है और अगर वास्तु के हिसाब से देखें तो घर में पॉजिटिव एनर्जी लाता है.किचन से जुड़े वास्तु टिप्सहाइलाइट्सकिचन में ग्रीन कलर सकारात्मक ऊर्जा लाता है.हरे रंग का पत्थर या सामान वाटर-एयर ज़ोन में लगाएं.ग्रीन कलर से किचन में शांति और ताजगी बनी रहती है.Kitchen Renovation: घर बनाते समय हर चीज़ का ध्यान रखना ज़रूरी होता है, खासकर जब बात किचन की हो. किचन सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं होती, यह पूरे घर की ऊर्जा का केंद्र होता है. इसी वजह से लोग वास्तु के अनुसार चीज़ों को सही जगह और सही रंग में लगाने की कोशिश करते हैं. आज हम बात करेंगे किचन में ग्रीन कलर के पत्थर लगाने के बारे में, खासतौर पर वाटर और एयर ज़ोन में. कुछ लोग पूछते हैं कि “क्या पत्थर ही ज़रूरी है?” तो जवाब है नहीं. आप चाहें तो ग्रीन रंग का कोई भी सामान इस्तेमाल कर सकते हैं. पेंट हो, कपड़ा हो, टेप हो या कोई और चीज़ अगर वह हरे रंग की है तो चल सकती है. आइए जानते हैं विस्तार से भोपाल निवासी ज्योतिषी एवं वास्तु सलाहकार पंडित हितेंद्र कुमार शर्मा से.

वास्तु के मुताबिक़ किचन में पानी और हवा वाले हिस्सों पर ग्रीन कलर सकारात्मक असर डालता है. इससे संतुलन बना रहता है और घर में शांति का माहौल रहता है. यह रंग ताज़गी, शांति और सेहत का प्रतीक माना जाता है.

यह भी पढ़ें – कामयाबी नहीं मिल रही? रोज़ की इन 9 आदतों से सभी ग्रह होंगे संतुलित, जीवन बदलेगा

अब सवाल यह है कि लोग क्या-क्या इस्तेमाल करते हैं? कुछ लोग वहां हरे रंग की विनाइल शीट लगा देते हैं. कुछ लोग पत्थर लगवाते हैं जो दिखने में भी अच्छा लगता है और टिकाऊ भी होता है. कुछ लोग तो पूरा ग्रेनाइट ही हरे रंग का करवा देते हैं, ये सब आपकी पसंद पर निर्भर करता है. ज़रूरी यह नहीं है कि आप ज़रूर पत्थर ही लगाएं, ज़रूरी यह है कि वह हिस्सा हरे रंग में दिखे.

अक्सर देखा गया है कि लोग चूल्हा उठाकर उसके नीचे ग्रीन कलर का पत्थर रख देते हैं. इससे यह संकेत मिलता है कि आपने वास्तु का ध्यान रखा है और किचन का संतुलन बना हुआ है. यह तरीका बहुत आम हो गया है और लोग इसे बिना ज्यादा खर्च के अपना लेते हैं.

यह भी पढ़ें – धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए 41 दिन का यह उपाय बदल सकता है आपकी किस्मत!

अगर आप घर बना रहे हैं या किचन रेनोवेट करवा रहे हैं, तो इन छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देना फायदेमंद रहेगा. वास्तु शास्त्र चाहे आप मानें या न मानें, लेकिन यह तय है कि अगर आपका किचन साफ-सुथरा और रंगों के हिसाब से संतुलित है, तो वहां काम करने का मन भी अच्छा रहता है.
homeastroहरे रंग से सजाएं किचन का वॉटर-एयर ज़ोन, पाएं वास्तु की सकारात्मकता, ताजगी



Source link

Leave a Comment