बलौदाबाजार मुनादी।। मंगलवार की सुबह 15 फीट गहरे कुंए में गिरे चार जंगली हाथियों का कई घंटे तक रेस्क्यू करके सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। जिसके बाद वन विभाग ने राहत की सांस ली है। मामला बलौदाबाजार जिले का है। मंगलवार सुबह जिले के बार नवापारा क्षेत्र के ग्राम हरदी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने खेतों के पास स्थित एक पुराने कुएं से हाथियों की चिंघाड़ सुनाई दी। मौके पर पहुंचकर देखा गया कि चार हाथी जिनमें एक छोटा शावक भी शामिल था करीब 15 फीट गहरे कुएं में फंसे हुए हैं। जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी मशीन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। कुएं के पास रास्ता बनाकर सावधानीपूर्वक मिट्टी हटाई गई ताकि हाथियों को बिना किसी चोट के बाहर निकाला जा सके।करीब तीन घंटे चले अभियान के बाद आखिरकार सभी चारों हाथियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी हाथी को गंभीर चोट नहीं आई। रेस्क्यू के बाद दल जंगल की ओर लौट गया। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग की त्वरित कार्रवाई और बहादुरी की सराहना की। अधिकारियों के अनुसार हाथियों का यह झुंड पिछले कुछ महीनों से बार नवापारा अभयारण्य क्षेत्र के आसपास विचरण कर रहा है।हालांकि बचाव कार्य के दौरान संसाधनों की कमी और मिट्टी के धंसने का खतरा बना रहा लेकिन टीम ने बिना किसी नुकसान के ऑपरेशन को सफलतापूर्वक पूरा किया गया।
Your browser does not support the video tag.
Your browser does not support the video tag.