Last Updated:April 30, 2025, 17:30 ISTइंसानी बस्तियों से दूर जंगल में उछल-कूद करने वाली कोटरी की दोस्ती एक किसान से हो गई. ये विलक्षण फ्रेंडशिप आखिर हुई कैसे, आइए जानते हैं. X
किसान और कोटराहाइलाइट्सकिसान खेमसिंह ने घायल कोटरी को बचाया.कोटरी बबली अब खेमसिंह के घर में रहती है.बबली सुबह जंगल जाती और शाम को लौट आती है.कोरबा:- वैसे तो दोस्ती के कई किस्से आपने सुने और देखे होंगे. मगर आज हम आपको एक किसान और खूबसूरत कोटरी के बीच अनोखी दोस्ती से रूबरू कराने वाले हैं. इंसानी बस्तियों से दूर जंगल में उछल-कूद करने वाली कोटरी की दोस्ती एक किसान से हो गई. ये विलक्षण फ्रेंडशिप आखिर हुई कैसे, आइए जानते हैं.
इस खूबसूरत जंगली जीव का साइंटिफिक नाम मुंतियाकस है और इंग्लिश मे मंटजैक डीयर कहते हैं. इसे हिंदी में कोटरी कहते हैं. वैसे तो कोटरी जंगली जीव है. मगर पिछले एक साल ये किसान खेमसिंह के घर में इत्मीनान से रहती है. दरअसल ख़ेम सिंह लकड़ी लेने गए थे. ये मासूम कोटरी जंगल में अकेले जख्मी हालत में पड़ी थी. खूंखार जानवरों से बचाकर किसान इसे अपने साथ घर ले आया. तब से ये कोटरी भी इस घर की सदस्य बन गई है.
आवाज लगाते ही दौड़ी चली आती बबलीखेमसिंह के पोते मुस्कान सिंह ने इसका नाम बबली रखा है. आवाज लगाते ही बबली दौड़ी चली आती है. बबली को नया परिवार मिला है. यहां बच्चों की तरह इसकी देखभाल होती है. दूध, चावल, सब्जी और हरी घास इसका मुख्य आहार है. खेम सिंह इसे कैद करके नहीं रखते. बबली सुबह के वक्त जंगल की ओर जाती है और शाम ढलने से पहले वापस लौट आती है. इलाके में शिकारियों की कमी नहीं है, लिहाजा सुरक्षा को देखते हुए खेमसिंह कोटरी के लिए भी सुरक्षित घरौंदा बना दिया है, जहां वह सुरक्षित रहता है.
अब जंगल नहीं जाना चाहती बबलीये गांव जंगल और पहाड़ियों से घिरा हुआ है. यहां कई प्रजाति के जानवर हैं. आमतौर पर जंगली जीव इंसानों से दूरी बनाकर रहते हैं. मगर बबली को अब जंगल नहीं जाना. ये घर ही इसका आशियाना है और ये बाड़ी चरागाह. ये विलक्षण तस्वीर को देख हर कोई हैरान रहता है. कोटरी और किसान के परिवार के बीच की ये अनोखी दोस्ती चर्चाओं में है. गांव के लोग इस दोस्ती को देखने खेम सिंह के घर पहुंचते हैं.
Location :Korba,ChhattisgarhFirst Published :April 30, 2025, 17:30 ISThomechhattisgarhकिसान और इस मनमोहक जीव की अनोखी दोस्ती, शिकारी ने किया घायल तो बचाई जान
Source link