aaj ka panchang 10 may 2025 shaniwar vrat shani puja muhurat ravi yog rahu kaal disha shool choghadiya time : शनिवार व्रत, रवि योग, शमी पूजा से प्रसन्न होंगे शनि देव, देखें शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 10 May 2025: आज शुक्र शनिवार व्रत और शनि पूजा का दिन है. आज वैशाख शुक्ल त्रयोदशी, चित्रा नक्षत्र, सिद्धि योग, तैतिल करण, पूर्व का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है. आज रवि योग 05:33 ए एम से पूरी रात तक हैं, वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग कल 03:15 ए एम से 05:33 ए एम तक है. रवि योग में शनिवार का व्रत रखें और शनि देव के साथ शमी के पेड़ की पूजा करें. शमी का पेड़ शनि देव को प्रिय है. पूजा के बाद पेड़ के नीचे तेल का दीपक जलाएं. श​नि देव को काला तिल, शमी के पत्ते, फूल, नीले फूल, सरसों या तिल का तेल, गुलाब जामुन आदि ​अर्पित करें. शनिवार व्रत की कथा पढ़ें, शनि चालीसा और शनि देव की आरती करें. इससे शनि देव प्रसन्न होंगे और आपके कष्टों को दूर करेंगे.

आज के दिन शनि पूजा के अलावा छाया दान करें. एक कटोरे में सरसों या काले तिल का तेल भर लें. उसमें अपना चेहरा देखें और उसे दान कर दें. छाया दान करने से साढ़ेसाती और ढैय्या में राहत मिलती है. शनिवार को काले या नीले रंग का कपड़ा पहनें. सरसों, काला तिल, स्टील के बर्तन, काली उड़द, शनि चालीसा आ​दि का दान करें. गरीबों और असहाय लोगों की मदद करें. मरीजों को दवाएं दें. इससे शनि देव खुश होते हैं और उनके आशीर्वाद से कष्ट मिटते हैं. श​नि के शुभ प्रभाव के लिए लोग नाव की कील या घौड़े की नाल की अंगूठी पहनते हैं. आज के पंचांग से जानते हैं शनिवार का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.

आज का पंचांग, 10 मई 2025आज की तिथि- त्रयोदशी – 05:29 पी एम तक, फिर चतुर्दशीआज का नक्षत्र- चित्रा – 03:15 ए एम, मई 11 तक, उसके बाद स्वातिआज का करण- तैतिल – 05:29 पी एम तक, फिर गर – पूर्ण रात्रि तकआज का योग- सिद्धि – 04:01 ए एम, मई 11 तक, उसके बाद व्यतीपातआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- शनिवारचंद्र राशि- कन्या – 01:42 पी एम तक, उसके बाद तुला

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:33 ए एमसूर्यास्त- 07:02 पी एमचन्द्रोदय- 05:07 पी एमचन्द्रास्त- 04:25 ए एम, मई 11

ये भी पढ़ें: कुल देवता होते हैं नाराज, तो बेटे-बेटी का मुंह नहीं देख पाता इंसान, जानें संतान प्राप्ति के उपाय

आज के शुभ मुहूर्त और योगरवि योग: 05:33 ए एम से कल 03:15 ए एमसर्वार्थ सिद्धि योग: कल, 03:15 ए एम से 05:33 ए एमब्रह्म मुहूर्त: 04:09 ए एम से 04:51 ए एमअमृत काल: 08:01 पी एम से 09:50 पी एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:38 ए एम, मई 11

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 07:14 ए एम से 08:56 ए एमचर-सामान्य: 12:18 पी एम से 01:59 पी एमलाभ-उन्नति: 01:59 पी एम से 03:40 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 03:40 पी एम से 05:21 पी एम

ये भी पढ़ें: ज्येष्ठ माह में निर्जला एकादशी, वट सावित्री, शनि जयंती जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत, देखें कैलेंडर

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तलाभ-उन्नति: 07:02 पी एम से 08:21 पी एमशुभ-उत्तम: 09:40 पी एम से 10:58 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 10:58 पी एम से 12:17 ए एम, मई 11चर-सामान्य: 12:17 ए एम से 01:36 ए एम, मई 11लाभ-उन्नति: 04:14 ए एम से 05:33 ए एम, मई 11

अशुभ समयराहुकाल- 08:56 ए एम से 10:37 ए एमयमगण्ड- 01:59 पी एम से 03:40 पी एमगुलिक काल- 05:33 ए एम से 07:14 ए एमदुर्मुहूर्त- 05:33 ए एम से 06:27 ए एम, 06:27 ए एम से 07:21 ए एमदिशाशूल- पूर्व

शिववासनन्दी पर – 05:29 पी एम तक, उसके बाद भोजन में.



Source link

Leave a Comment