aaj ka panchang 14 may 2025 budhwar vrat ganesh puja muhurat sarvartha siddhi yoga rahu kaal disha shool choghadiya : आज बुधवार व्रत, गणेश पूजा, सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, जानें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 14 May 2025: आज बुधवार व्रत और गणेश पूजा का दिन है. आज ज्येष्ठ कृष्ण द्वितीया, अनुराधा नक्षत्र, परिघ योग, तैतिल करण, उत्तर का दिशाशूल और वृश्चिक राशि का चंद्रमा है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग बन रहे हैं. ये दोनों ही शुभ योग सुबह 05 बजकर 31 मिनट से दिन में 11 बजकर 47 मिनट तक है. इन दोनों ही शुभ योग में आप गणेश पूजा कर सकते हैं और नए कार्य भी संपन्न कर सकते हैं. इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी. जो लोग बुधवार का व्रत हैं, वे गणेश जी को गेंदे के फूल, माला, दूर्वा, सिंदूर, धूप, दीप, मोदक, लड्डू, पान, सुपारी, अक्षत् आदि अर्पित करें. गणेश पूजा के समय चालीसा, बुधवार व्रत कथा पढ़ें. घी के दीपक या कपूर से आरती करें.

गणेश जी की पूजा करने से विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं. कार्य सफल होते हैं और जीवन में शुभता बढ़ती है. गणेश जी की कृपा से बुध दोष मिटता है. बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें और हरे रंग की वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें. इससे कुंडली में बुध ग्रह मजबूत होगा. उसके दोष और अशुभ प्रभाव दूर होंगे. बुध को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाएं. बुध के बीज मंत्र का जाप करें. आज के पंचांग से जानते हैं बुधवार के मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, शुभ योग, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 14 मई 2025

आज की तिथि- द्वितीया – 02:29 ए एम, मई 15 तक, उसके बाद तृतीयाआज का नक्षत्र- अनुराधा – 11:47 ए एम तक, फिर ज्येष्ठाआज का करण- तैतिल – 01:34 पी एम तक, गर – 02:29 ए एम, मई 15 तकआज का योग- परिघ – 06:34 ए एम तक, उसके बाद शिवआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- बुधवारचंद्र राशि- वृश्चिक

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:31 ए एमसूर्यास्त- 07:04 पी एमचन्द्रोदय- 08:51 पी एमचन्द्रास्त- 06:12 ए एम

ये भी पढ़ें: पहला बड़ा मंगलवार आज, ज्येष्ठ में हैं ये 5 व्रत, इनमें से करें कोई भी 1 उपाय, मिटेंगे संकट

आज के मुहूर्त और शुभ योग

ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:49 ए एमअभिजीत मुहूर्त: कोई नहींअमृत काल: 04:28 ए एम, मई 15 से 06:13 ए एम, मई 15विजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:27 पी एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 05:31 ए एम से 11:47 ए एमअमृत सिद्धि योग: 05:31 ए एम से 11:47 ए एम

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तलाभ-उन्नति: 5:31 ए एम से 07:13 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 10:36 ए एम से 12:18 पी एमशुभ-उत्तम: 01:59 पी एम से 03:40 पी एमचर-सामान्य: 03:41 पी एम से 05:23 पी एमलाभ-उन्नति: 05:23 पी एम से 07:04 पी एम

ये भी पढ़ें: 15 मई को सूर्य का गोचर, 4 राशिवाले रहें सतर्क, सेहत, धन हानि, खराब संबंध का डर!

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 08:23 पी एम से 09:41 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 09:41 पी एम से 10:59 पी एमचर-सामान्य: 10:59 पी एम से 12:17 ए एम, मई 15लाभ-उन्नति: 02:54 ए एम से 04:12 ए एम, मई 15

अशुभ समय

राहुकाल- 12:18 पी एम से 01:59 पी एमयमगण्ड- 07:13 ए एम से 08:54 ए एमगुलिक काल- 10:36 ए एम से 12:18 पी एमदुर्मुहूर्त- 11:50 ए एम से 12:45 पी एमदिशाशूल- उत्तर

शिववाससभा में – 02:29 ए एम, मई 15 तक, उसके बाद क्रीड़ा में.



Source link

Leave a Comment