aaj ka panchang 15 may 2025 vrishabha Sankranti shubh muhurat guruwar vrat vishnu puja choghadiya bhadra rahu kaal disha shool : आज वृषभ संक्रांति, गुरुवार व्रत, विष्णु पूजा, शिव योग, भद्रा, देखें मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 15 May 2025: आज वृषभ संक्रांति, गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा का दिन है. आज ज्येष्ठ कृष्ण तृतीया, ज्येष्ठा नक्षत्र, शिव योग, वणिज करण, दक्षिण का दिशाशूल और वृश्चिक राशि में चंद्रमा है. आज वृषभ संक्रांति के अवसर पर स्नान के बाद सूर्य देव की पूजा करें और अपनी क्षमता के अनुसार दान करें. स्नान और दान के लिए वृषभ संक्रांति का महा पुण्य काल सुबह 5:30 बजे से 7:46 बजे तक है. आज स्नान के बाद गेहूं, लाल चंदन, लाल वस्त्र, तांबा, गुड़ आदि का दान करें. सूर्य देव को अर्घ्य दें. उस समय सूर्य मंत्र का जाप करें. सूर्य चालीसा, आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें. जो लोग गुरुवार का व्रत हैं, वे भगवान विष्णु की पूजा विधिपूर्वक करें.

भगवान विष्णु को पीले फूल, अक्षत्, केला, पंचामृत, तुलसी के पत्ते, चंदन, हल्दी, धूप, दीप आदि अर्पित करें. विष्णु सहस्रनाम और गुरुवार व्रत की कथा पढ़ें. इसके बाद विष्णु जी की आरती करें. भगवान विष्णु को गुड़, चने की दाल का भोग लगाएं. केले के पौधे की पूजा करें. इस व्रत और पूजन से कुंडली का गुरु दोष दूर होगा. वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होंगी. जल्द विवाह के योग बनेंगे. आज के दिन पीले वस्त्र, हल्दी, विष्णु चालीसा या धार्मिक पुस्तक, गुड़, केला आदि का दान करें. आज दोपहर से भद्रा लग रही है, जो पूरी रात तक है. दैनिक पंचांग से जानते हैं आज का के शुभ मुहूर्त, योग, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया आदि.

ये भी पढ़ें: वृषभ संक्रांति कब है? जानें तारीख, स्नान-दान मुहूर्त, महा पुण्य काल, आप पर क्या होगा प्रभाव

आज का पंचांग, 15 मई 2025

आज की तिथि- तृतीया – 04:02 ए एम, मई 16 तक, फिर चतुर्थीआज का नक्षत्र- ज्येष्ठा – 02:07 पी एम तक, उसके बाद मूलआज का करण- वणिज – 03:18 पी एम तक, विष्टि – 04:02 ए एम, मई 16 तक, फिर बवआज का योग- शिव – 07:02 ए एम तक, उसके बाद सिद्धआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- गुरुवारचंद्र राशि- वृश्चिक- 02:07 पी एम तक, फिर धनु

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय- 05:30 ए एमसूर्यास्त- 07:05 पी एमचन्द्रोदय- 09:47 पी एमचन्द्रास्त- 06:58 ए एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:07 ए एम से 04:49 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:33 पी एम से 03:28 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 16

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

शुभ-उत्तम: 05:30 ए एम से 07:12 ए एमचर-सामान्य: 10:36 ए एम से 12:18 पी एमलाभ-उन्नति: 12:18 पी एम से 01:59 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 01:59 पी एम से 03:41 पी एमशुभ-उत्तम: 05:23 पी एम से 07:05 पी एम

ये भी पढ़ें: ज्येष्ठ अमावस्या कब है? पितृ पूजा पर 7 मिनट के लिए मनोकामना पूर्ति योग, जानें ​तारीख, मुहूर्त, तर्पण समय

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त

अमृत-सर्वोत्तम: 07:05 पी एम से 08:23 पी एमचर-सामान्य: 08:23 पी एम से 09:41 पी एमलाभ-उन्नति: 12:17 ए एम से 01:35 ए एम, मई 16शुभ-उत्तम: 02:54 ए एम से 04:12 ए एम, मई 16अमृत-सर्वोत्तम: 04:12 ए एम से 05:30 ए एम, मई 16

अशुभ समय

राहुकाल- 01:59 पी एम से 03:41 पी एमयमगण्ड- 05:30 ए एम से 07:12 ए एमगुलिक काल- 08:54 ए एम से 10:36 ए एमदुर्मुहूर्त- 10:02 ए एम से 10:56 ए एम, 03:28 पी एम से 04:22 पी एमभद्रा- 03:18 पी एम से 04:02 ए एम, मई 16भद्रा का वास- पाताल लोकदिशाशूल- दक्षिण

शिववास

क्रीड़ा में – 04:02 ए एम, मई 16 तक, उसके बाद कैलाश पर.



Source link

Leave a Comment