Aaj Ka Panchang 16 May 2025: आज एकदंत संकष्टी चतुर्थी और शुक्रवार व्रत है. आज के दिन गणेश जी और माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं. आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्थी, मूल नक्षत्र, सिद्ध योग, बव करण, पश्चिम का दिशाशूल और धनु राशि का चंद्रमा है. एकदंत संकष्टी चतुर्थी का व्रत और गणेश पूजन से कष्ट मिटते हैं, दुख दूर होते हैं और संकट खत्म होते हैं. गणेजी की कृपा से मनोकामनाएं पूरी होती हैं. गणेश जी की पूजा फूल, अक्षत्, सिंदूर, दूर्वा, चंदन, हल्दी, फल, नैवेद्य, मोदक आदि से करें. गणेश चालीसा का पाठ करें और संकष्टी चतुर्थी की कथा सुनें. उसके बाद गणपति महाराज की आरती करें. रात के समय चंद्रमा को अर्घ्य देकर पारण करें और व्रत पूरा करें.
आज शुक्रवार को शाम में माता लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से करें. माता लक्ष्मी को अक्षत्, लाल गुलाब, कमल के फूल, कमलगट्टा, धूप, दीप, पीली कौड़ी आदि अर्पित करें. श्रीसूक्त और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें. शुक्रवार की व्रत कथा सुनें. माता लक्ष्मी की कृपा से आपके धन और वैभव में बढ़ोत्तरी होगी. आज शुक्र दोष से मुक्ति के लिए शुक्र से जुड़ी वस्तुओं सफेद वस्त्र, चीनी, दूध, खीर, बताशे, चांदी आदि का दान करें. आज सफेद कपड़े और इत्र का उपयोग करने से भी शुक्र दोष खत्म होता है. वैदिक पंचांग से जानते हैं शुक्रवार के मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल आदि.
आज का पंचांग, 16 मई 2025
आज की तिथि- चतुर्थी – 05:13 ए एम, मई 17 तक, फिर पंचमीआज का नक्षत्र- मूल – 04:07 पी एम तक, उसके बाद पूर्वाषाढाआज का करण- बव – 04:41 पी एम तक, बालव – 05:13 ए एम, मई 17 तक, कौलवआज का योग- सिद्ध – 07:15 ए एम तक, उसके बाद साध्यआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- शुक्रवारचंद्र राशि- धनु
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय- 05:30 ए एमसूर्यास्त- 07:06 पी एमचन्द्रोदय- 10:39 पी एमचन्द्रास्त- 07:51 ए एम
ये भी पढ़ें: निर्जला एकादशी 2 दिन, गृहस्थ रखेंगे 32 घंटे उपवास, जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तारीख, मुहूर्त, पारण
आज के शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:48 ए एमअमृत काल: 09:11 ए एम से 10:55 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:50 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:28 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 17
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
चर-सामान्य: 05:30 ए एम से 07:12 ए एमलाभ-उन्नति: 07:12 ए एम से 08:54 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 08:54 ए एम से 10:36 ए एमशुभ-उत्तम: 12:18 पी एम से 02:00 पी एमचर-सामान्य: 05:24 पी एम से 07:06 पी एम
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्त
लाभ-उन्नति: 09:41 पी एम से 10:59 पी एमशुभ-उत्तम: 12:17 ए एम से 01:35 ए एम, मई 17अमृत-सर्वोत्तम: 01:35 ए एम से 02:53 ए एम, मई 17चर-सामान्य: 02:53 ए एम से 04:11 ए एम, मई 17
ये भी पढ़ें: मृत्यु के समय करें ये 10 महादान, गया में श्राद्ध से भी है बढ़कर, मिलता है अश्वमेध यज्ञ का फल
अशुभ समय
राहुकाल- 10:36 ए एम से 12:18 पी एमयमगण्ड- 03:42 पी एम से 05:24 पी एमगुलिक काल- 07:12 ए एम से 08:54 ए एमदुर्मुहूर्त- 08:13 ए एम से 09:07 ए एम, 12:45 पी एम से 01:39 पी एमदिशाशूल- पश्चिम
शिववास
कैलाश पर – 05:13 ए एम, मई 17 तक, उसके बाद नंदी पर.