Aaj Ka Panchang 20 May 2025: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है. साथ ही आज धनिष्ठा नक्षत्र, इंद्र योग, बव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. साथ ही आज से 5 दिन का पंचक भी शुरू होने वाला है, मंगलवार से पंचक जब शुरू होता है तो उसे अग्नि पंचक कहा जाता है. आज ज्येष्ठ मास का दूसरा बड़ा मंगल है, जिसे बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. बड़े मंगल का व्रत रखकर हनुमानजी को सिंदूर और चोला अर्पित करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और हर समस्या से मुक्ति भी मिलती है. बड़ा मंगलवार 2025 एक ऐसा पावन अवसर है जिसमें भगवान हनुमान की कृपा को पाने का विशेष योग बनता है. साथ ही आज के दिन व्रत करने से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति अनुकूल रहती है और सभी तरह के दोष भी दूर होते हैं.
दूसरे बड़े मंगल 2025 का व्रत करें और सच्चे मन से हनुमानजी की पूजा अर्चना करें. बड़े मंगल के दिन प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की पूजा करने से भूत-प्रेत समेत सभी नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है और इससे आपके घर में शांति, समृद्धि और रक्षा की ऊर्जा का संचार होता है. बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल यानी आज सुबह जल्दी उठकर स्नानादि से निवृत होकर लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें. फिर घर के ईशान कोण में चौकी रखकर लाल कपड़ा बिछाएं और हनुमानजी की तस्वीर या प्रतिमा की स्थापना करें और गंगाजल से छिड़काव करें. हनुमानजी के साथ आप श्रीराम और मां सीता की तस्वीर भी जरूर रखें. इसके बाद हनुमानजी की पूजा अर्चना करें और फिर सुंदरकांड का पाठ अवश्य करें. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग, 20 मई 2025आज की तिथि- सप्तमी – 05:51 ए एम तक, फिर अष्टमी – 04:55 ए एम, मई 21 तकआज का नक्षत्र- धनिष्ठा – 07:32 पी एम तक, फिर शतभिषा नक्षत्रआज का करण- बव – 05:51 ए एम तक, बालव – 05:28 पी एम तकआज का योग- इन्द्र – 02:50 ए एम, मई 21 तक, फिर वैधृति योगआज का पक्ष- कृष्ण पक्षआज का दिन- मंगलवारचंद्र राशि- मकर – 07:35 ए एम तक, कुंभ राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:29 ए एमसूर्यास्त- 07:08 पी एमचन्द्रोदय- 01:20 ए एम, मई 21चन्द्रास्त- 11:55 ए एम
आज के शुभ योग और मुहूर्त 20 मई 2025ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:47 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एमविजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:07 पी एम से 07:28 पी एमअमृत काल: 09:07 ए एम से 10:43 ए एमद्विपुष्कर योग: 05:29 ए एम से 05:51 ए एम
आज के अशुभ मुहूर्त 20 मई 2025दुष्टमुहूर्त: 08:11 ए एम से 09:06 ए एमकुलिक: 01:39 पी एम से 02:34 पी एम तककंटक: 06:22 ए एम से 07:17 ए एम तकराहु काल: 03:43 पी एम से 05:26 पी एमकालवेला/अर्द्धयाम: 08:11 से 09:06 ए एम तकयमघण्ट: 10:01 ए एम से 10:55 ए एमयमगण्ड: 08:54 ए एम से 10:36 ए एमगुलिक काल: 12:19 पी एम से 02:01 पी एमपंचक: 07:35 ए एम से 05:28 ए एम, मई 21दिशाशूल- उत्तर