Aaj Ka Panchang 2024: आज ज्येष्ठ मास का पहला बड़ा मंगल, हनुमानजी की पूजा से दूर होंगे कष्ट, पंचांग से जानें मुहूर्त, योग और दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 13 May 2025: आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि है. साथ ही आज विशाखा नक्षत्र, वरीयान योग, बालव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. आज ज्येष्ठ मास का पहला दिन है और पहले ही दिन मंगलवार है इसलिए आज के दिन को बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल के नाम से भी जाना जाता है. बड़े मंगल के दिन प्रभु श्रीराम और हनुमानजी की पूजा करने से भूत-प्रेत समेत सभी भय से मुक्ति मिलती है और कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है. बड़े मंगल के दिन यानी आज हनुमानजी को चोला और सिंदूर अर्पित कर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आती है.

बड़े मंगल का व्रत करके हनुमानजी की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना करें और इस दिन ध्वज भी अर्पित करने की भी मान्यता है. बड़े मंगल या बुढ़वा मंगल के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद घर के ईशान कोण में चौकी रखकर हनुमानजी की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें और चारों तरफ गंगाजल से छिड़काव भी करें. साथ ही बीच बीच में जय श्रीराम के जयकारे भी लगाएं. हनुमानजी के साथ आप श्रीराम और मां सीता की तस्वीर भी जरूर रखें. अब अपने हाथों में जल लेकर हनुमानजी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और धूप-दीप जलाकर भगवान राम और माता सीता की आराधना करें. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.

आज का पंचांग, 13 मई 2025आज की तिथि- प्रतिपदा – 12:35 ए एम, फिर द्वितीया तिथिआज का नक्षत्र- विशाखा – 09:09 ए एम तक, फिर अनुराधा नक्षत्रआज का करण- बालव – 11:32 ए एम तक, कौलव – 12:35 ए एम, मई 14 तकआज का योग- वरीयान – 05:53 ए एम तक, फिर परिघ योगआज का पक्ष- कृष्ण पक्षआज का दिन- मंगलवारचंद्र राशि- वृश्चिक राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:33 ए एमसूर्यास्त- 07:04 पी एमचन्द्रोदय- 07:54 पी एमचन्द्रास्त- चन्द्रास्त नहीं

आज के शुभ योग और मुहूर्त 13 मई 2025ब्रह्म मुहूर्त: 04:09 ए एम से 04:51 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:34 पी एम से 03:28 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:03 पी एम से 07:24 पी एमअमृत काल: 12:14 ए एम, मई 14 से, 02:01 ए एम, मई 14

आज के अशुभ मुहूर्त 13 मई 2025दुष्टमुहूर्त: 08:14 ए एम से 09:08 ए एमकुलिक: 01:38 पी एम से 02:32 पी एम तककंटक: 06:25 ए एम से 07:20 पी एम तकराहु काल: 03:41 पी एम से 05:23 पी एमकालवेला/अर्द्धयाम: 08:14 ए एम से 09:08 ए एम तकयमघण्ट: 10:02 ए एम से 10:56 ए एमयमगण्ड: 08:56 ए एम से 10:37 ए एमगुलिक काल: 12:18 पी एम से 02:00 पी एमदिशाशूल- उत्तर



Source link

Leave a Comment