Last Updated:May 06, 2025, 06:01 ISTAaj Ka Panchang 6 May 2025: आज वैशाख महीने का 10वां दिन है. आज वैशाख शुक्ल दशमी तिथि, मघा नक्षत्र, ध्रुव योग, कौलव करण है. मंगलवार को व्रत रखकर पूजा-अर्चना करने का विशेष महत्व माना जाता है. मंगलवार का दिन बजरंग…और पढ़ेंआज का शुभ व अशुभ मुहूर्त 6 मईहाइलाइट्सआज वैशाख शुक्ल दशमी तिथि है.मंगलवार को हनुमानजी की पूजा का विशेष महत्व है.आज का दिशाशूल उत्तर दिशा में है.आज का पंचांग, 6 मई 2025: आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि है. साथ ही आज मघा नक्षत्र, ध्रुव योग, कौलव करण, मंगलवार का दिन और उत्तर का दिशा शूल है. मंगलवार के दिन राम भक्त हनुमानजी की विशेष पूजा अर्चना और हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करने से सभी कष्ट दूर होते हैं. साथ ही कुंडली में ग्रहों के सेनापति मंगल देव की स्थिति भी मजबूत होती है. हनुमानजी को अष्ट सिद्धि नव निधि का दाता माना जाता है, इन पूजा करने से जीवन के हर क्षेत्र में फायदा मिलता है और साथ ही हर रोज हनुमानजी की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती व ढैय्या के अशुभ प्रभाव में कमी आती है.
मंगलवार के दिन किया गया व्रत परेशानियों को दूर कर सुख-शांति और समृद्धि लाता है. मंगलवार का व्रत करने के लिए आप सुबह जल्दी उठकर स्नानादि करके लाल रंग के वस्त्र धारण कर लें. इसके बाद घर के ईशान कोण में हनुमानजी के आसन के लिए चौकी रखें और इस पर हनुमानजी की मूर्ति या तस्वीर रख दें. हनुमानजी के साथ आप श्रीराम और मां सीता की तस्वीर भी जरूर रखें. अब अपने हाथों में जल लेकर हनुमानजी का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें और धूप-दीप जलाकर भगवान राम और माता सीता की आराधना करें. चलिए मंगलवार के शुभ मुहूर्त, अशुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में जान लेते हैं.
आज का पंचांग, 6 मई 2025आज की तिथि- नवमी – 08:38 ए एम तक, फिर दशमी तिथिआज का नक्षत्र- मघा – 03:52 पी एम तक, फिर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्रआज का करण- कौलव – 08:38 ए एम तक, तैतिल – 09:24 पी एम तकआज का योग- ध्रुव – 12:30 ए एम, मई 07 तकआज का पक्ष- शुक्ल पक्षआज का दिन- मंगलवारचंद्र राशि- सिंह राशि
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:37 ए एमसूर्यास्त- 07:00 पी एमचन्द्रोदय- 01:36 पी एमचन्द्रास्त- 02:38 ए एम, मई 07
आज के शुभ योग और मुहूर्त 6 मई 2025ब्रह्म मुहूर्त: 04:12 ए एम से 04:55 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 06:59 पी एम से 07:20 पी एमअमृत काल: 01:17 पी एम से 03:00 पी एमरवि योग: पूरे दिन
आज के अशुभ मुहूर्त 6 मई 2025दुष्टमुहूर्त: 08:17 ए एम से 09:10 ए एमकुलिक: 01:38 पी एम से 02:31 पी एम तककंटक: 06:30 ए एम से 07:23 पी एम तकराहु काल: 03:39 पी एम से 05:20 पी एमकालवेला/अर्द्धयाम: 08:17 से 09:10 ए एम तकयमघण्ट: 10:04 ए एम से 10:57 ए एमयमगण्ड: 08:57 ए एम से 10:37 ए एमगुलिक काल: 12:19 पी एम से 01:59 पी एमदिशाशूल- उत्तर
homeshowsआज मंगलवार व्रत रखकर हनुमानजी की करें पूजा, जानें मुहूर्त, योग और दिशाशूल
Source link