Aaj Ka Panchang 2025: आज सोमवार का व्रत रखें और महादेव की पूजा अर्चना करें, जानें शुभ व अशुभ मुहूर्त, भद्रा समय, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 19 May 2025: आज शिव पूजा और सोमवार व्रत है. आज ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है. साथ ही श्रवण नक्षत्र, शुक्ल योग, वणिज करण, पूर्व का दिशाशूल और मकर राशि का चंद्रमा है. आज के दिन रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग है. इन शुभ योग में भगवान शिव की पूजा अर्चना करने से सभी कष्ट दूर होते हैं और सभी कार्य सिद्ध हो जाते हैं. साथ ही आज सोमवार का व्रत करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और शिवजी प्रसन्न होकर आशीर्वाद देते हैं. सनातन धर्म के लोगों के लिए सोमवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण होता है. यह व्रत मन के विकारों को दूर करने के लिए रखते हैं, महिलाएं यह व्रत जरूर रखती हैं. इस योग में आप जो भी शुभ कार्य करेंगे, उसका दोगुना फल प्राप्त होगा.

सोमवार के दिन व्रत रखकर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करते हैं. शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हैं और धतूरा, फल, फूल, दूध और चावल आदि अर्पित करते हैं. शिव मंत्र का जप करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है. भोलेनाथ की कृपा से धन और धान्य बढ़ता है. कुंडली के दोष को दूर करने के लिए कुछ उपाय भी किए जा सकते हैं. पंचांग से जानते हैं आज का शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, रवि योग, राहुकाल, दिशाशूल समय आदि.

आज का पंचांग, 19 मई 2025आज की तिथि- षष्ठी – 06:11 ए एम तक, फिर सप्तमी तिथिआज का नक्षत्र- श्रवण – 07:29 पी एम तक, फिर धनिष्ठा नक्षत्रआज का करण- वणिज – 06:11 ए एम तकआज का योग- शुक्ल – 05:53 ए एम तक, फिर ब्रह्म योगआज का पक्ष- कृष्ण पक्षआज का दिन- सोमवारचंद्र राशि- मकर राशि

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:29 ए एमसूर्यास्त- 07:08 पी एमचन्द्रोदय- 12:45 ए एम, मई 20चन्द्रास्त- 10:53 ए एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 19 मई 2025ब्रह्म मुहूर्त: 04:06 ए एम से 04:48 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:46 पी एमविजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:06 पी एम से 07:27 पी एमअमृत काल: 08:49 ए एम से 10:28 ए एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 05:29 ए एम से 07:29 पी एमरवि योग: 05:29 ए एम से 07:29 पी एम

आज के अशुभ मुहूर्त 19 मई 2025दुष्टमुहूर्त: 12:45 पी एम से 01:39 पी एमकुलिक: 03:28 पी एम से 04:23 पी एम तककंटक: 08:12 ए एम से 09:06 पी एम तकराहु काल: 07:12 ए एम से 08:54 ए एमकालवेला/अर्द्धयाम: 10:01 से 10:55 ए एम तकयमघण्ट: 11:50 ए एम से 12:45 पी एमयमगण्ड: 10:36 ए एम से 12:19 पी एमगुलिक काल: 02:01 पी एम से 03:43 पी एमभद्रा: 06:11 ए एम से 06:05 पी एमदिशाशूल- पूर्व



Source link

Leave a Comment