aaj ka panchang 21 may 2025 budhwar vrat ganesh puja shubh muhurat choghadiya agni panchak rahu kaal disha shool : आज बुधवार व्रत, गणेश पूजा, पूरे दिन ​अग्नि पंचक, देखें मुहूर्त, चौघड़िया, राहुकाल, दिशाशूल



Aaj Ka Panchang 21 May 2025: आज बुधवार व्रत, गणेश पूजा और अग्नि पंचक है. आज ज्येष्ठ कृष्ण नवमी, श​तभिषा नक्षत्र, वैधृति योग, तैतिल करण, उत्तर का दिशाशूल और कुंभ राशि में चंद्रमा है. बुधवार व्रत में गणेश जी की पूजा और बुध ग्रह के मंत्रों का जाप करते हैं. बुधवार को गणेश जी को दूर्वा, चंदन, सिंदूर, अक्षत्, धूप, दीप, फूल, फल, नैवेद्य आ​दि ​अर्पित करें. उसके बाद लड्डू, मोदक आदि का भोग लगाएं. गणेश चालीसा का पाठ करें और बुधवार व्रत की ​कथा सुनें. उसके बाद गणेश जी की आरती कपूर या फिर घी के दीपक से करें. गणेश जी के आशीर्वाद से आपके काम सफल सिद्ध होंगे, विघ्न और बाधाएं दूर होंगी. कर्ज मुक्ति के लिए भी आज उपाय कर सकते हैं. बुधवार को पूरे दिन अग्नि पंचक है. अग्नि पंचक में आग से भय रहता है.

बुध ग्रह को मजबूत करने या उसके दोषों को दूर करने के लिए बुध के बीज मंत्र का जाप करें. आज के दिन हरे रंग के कपड़े पहनें या हरे रंग की रूमाल जेब में रखें. इससे लाभ होता है. बुधवार को गणेश जी को मूंग के लड्डू का भोग लगाने से भी बुध ग्रह मजबूत होता है. बुध के शुभ प्रभाव से बुद्धि तेज होती हैं, तर्क शक्ति बढ़ती है और व्यापार में उन्नति की संभावनाएं बढ़ती हेैं. बुध को मजबूत करने के लिए अपनी बुआ, बेटी, मौसी, मामी, चाची आदि से रिश्ते मधर रखें. उनको उपहार दें. हरे रंग के कपड़े उनको दान कर सकते हैं. इससे भी बुध का दुष्प्रभाव खत्म होगा. आज के पंचांग से जानें बुधवार के शुभ मुहूर्त, चौघड़िया, सूर्योदय, चंद्रोदय, राहुकाल, दिशाशूल आदि.

आज का पंचांग, 21 मई 2025

आज की तिथि- नवमी – 03:21 ए एम, मई 22 तक, उसके बाद दशमीआज का नक्षत्र- शतभिषा – 06:58 पी एम तक, फिर पूर्व भाद्रपदआज का करण- तैतिल – 04:13 पी एम तक, गर – 03:21 ए एम, मई 22 तक, फिर वणिजआज का योग- वैधृति – 12:35 ए एम, मई 22 तक, उसके बाद विष्कम्भआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- बुधवारचंद्र राशि- कुंभ

ये भी पढ़ें: बुधवार को करें ये 7 उपाय और टोटके, बुध ग्रह होगा मजबूत, मिलेगा जबरदस्त धन लाभ!

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:27 ए एमसूर्यास्त- 07:09 पी एमचन्द्रोदय- 01:51 ए एम, मई 22चन्द्रास्त- 12:56 पी एम

आज के शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:46 ए एमअभिजीत मुहूर्त: कोई नहींअमृत काल: 11:56 ए एम से 01:30 पी एमविजय मुहूर्त: 02:35 पी एम से 03:30 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:57 पी एम से 12:38 ए एम, मई 22

दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तलाभ-उन्नति: 05:27 ए एम से 07:10 ए एमअमृत-सर्वोत्तम: 07:10 ए एम से 08:53 ए एमशुभ-उत्तम: 10:35 ए एम से 12:18 पी एमचर-सामान्य: 03:43 पी एम से 05:26 पी एमलाभ-उन्नति: 05:26 पी एम से 07:09 पी एम

ये भी पढ़ें: निर्जला एकादशी 2 दिन, गृहस्थ रखेंगे 32 घंटे उपवास, जानें स्मार्त-वैष्णव व्रत की तारीख, मुहूर्त, पारण

रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 08:26 पी एम से 09:43 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 09:43 पी एम से 11:00 पी एमचर-सामान्य: 11:00 पी एम से 12:18 ए एम, मई 22लाभ-उन्नति: 02:52 ए एम से 04:09 ए एम, मई 22

अशुभ समयराहुकाल- 12:18 पी एम से 02:01 पी एमयमगण्ड- 07:10 ए एम से 08:53 ए एमगुलिक काल- 10:35 ए एम से 12:18 पी एमदुर्मुहूर्त- 11:50 ए एम से 12:45 पी एमदिशाशूल- उत्तर

शिववाससभा में – 03:21 ए एम, मई 22 तक, उसके बाद क्रीड़ा में.



Source link

Leave a Comment