Aaj Ka Panchang 25 May 2025: मासिक शिवरात्रि व्रत आज, नौतपा आज से शुरू, सूर्य पूजा से चमकेगा भाग्य! देखें मुहूर्त, दिशाशूल, राहुकाल



Aaj Ka Panchang 25 May 2025: आज सूर्य पूजा और रविवार व्रत है. आज ज्येष्ठ कृष्ण चतुर्दशी, अश्विनी नक्षत्र, सौभाग्य योग, गर करण, पश्चिम का दिशाशूल और मेष राशि का चंद्रमा है. आज के दिन सर्वार्थ सिद्धि नामक शुभ योग भी बन रहा है. सर्वार्थ सिद्धि योग में कोई भी शुभ कार्य करने से वे सभी कार्य सफल सिद्ध होंगे. आज ग्रहों के राजा सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे, जिससे 9 दिन का नौतपा आरंभ हो जाएगा. नौतपा के 9 दिन भीषण गर्मी पड़ती है इसलिए समय समय पर पानी का सेवन करते रहें. नौतपा के साथ आज मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा. जो लोग रविवार व्रत हैं, वे सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. तांबे के लोटे में पानी भर लें, उसमें गुड़, लाल गुड़हल का फूल और लाल चंदन डाल दें.

आज मासिक शिवरात्रि का व्रत किया जाएगा, जो महादेव को समर्पित है. इस दिन भगवान शिव के साथ माता पार्वती की पूजा करने का विधान है. अगप कुंडली में सूर्य का अशुभ प्रभाव दिखाए दे रहा है तो आपके पिताजी का सहयोग नहीं प्राप्त होगा. उनसे रिश्ते खराब होंगे. सूर्य को मजबूत करने के लिए रविवार को लाल रंग के कपड़े पहनें. गुड़, घी, लाल वस्त्र, लाल रंग के फल, फूल, सोना, तांबा, केसर आदि का दान करें. अपने पिता की सेवा करें. उनके पैर छूकर आशीर्वाद लें. इस उपाय से सूर्य का प्रभाव शुभ होने लगेगा. रविवार के साथ हर दिन सुह में उठकर सूर्य देव को नमस्कार करें. दैनिक पंचांग से जानते हैं रविवार के मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, चौघड़िया, रवि योग, सर्वार्थ ​सिद्धि योग, राहुकाल, दिशाशूल के बारे में आदि.

आज का पंचांग, 25 मई 2025आज की तिथि- त्रयोदशी – 03:51 पी एम तक, फिर चतुर्दशी तिथिआज का नक्षत्र- अश्विनी – 11:12 ए एम तक, उसके बाद भरणीआज का करण- गर – 05:37 ए एम तक, वणिज – 03:51 पी एम तक, फिर विष्टिआज का योग- शुभ – 06:43 ए एम तक, उसके बाद शुक्लआज का पक्ष- कृष्णआज का दिन- रविवारचंद्र राशि- मेष

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:27 ए एमसूर्यास्त- 07:11 पी एमचन्द्रोदय- 04:17 ए एम, मई 26चन्द्रास्त- 05:22 पी एम

आज के शुभ योग और मुहूर्त 25 मई 2025ब्रह्म मुहूर्त: 04:05 ए एम से 04:46 ए एमअभिजीत मुहूर्त: 11:52 ए एम से 12:46 पी एमविजय मुहूर्त: 02:36 पी एम से 03:31 पी एमगोधूलि मुहूर्त: 07:10 पी एम से 07:31 पी एमसर्वार्थ सिद्धि योग: 05:27 ए एम से 11:12 ए एम

आज के अशुभ मुहूर्त 25 मई 2025दुष्टमुहूर्त: 05:20 पी एम से 06:15 ए एमकुलिक: 05:20 पी एम से 06:15 पी एम तककंटक: 10:00 एम से 06:15 ए एम तकराहु काल: 05:28 पी एम से 07:11 पी एमकालवेला/अर्द्धयाम: 11:50 ए एम से 12:45 पी एम तकयमघण्ट: 01:40 पी एम से 02:35 पी एमयमगण्ड: 12:18:07 से 14:01:13 तकगुलिक काल: 03:45 पी एम से 05:28 पी एमभद्रा: 03:51 पी एम से 02:01 ए एम, मई 26दिशाशूल- पश्चिम



Source link

Leave a Comment