Aaj Ka Panchang 8 may 2025: आज मोहिनी एकादशी और गुरुवार व्रत है. आज वैशाख शुक्ल एकादशी, उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र, हर्षण योग, विष्टि करण, दक्षिण का दिशाशूल और कन्या राशि का चंद्रमा है. आज सुबह से पाताल की भद्रा लग रही है, जिसमें शुभ कार्य वर्जित नहीं हैं. मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करते हैं. आज शुभ-उत्तम योग 05:35 ए एम से 07:16 ए एम तक है, वहीं ब्रह्म मुहूर्त 04:10 ए एम से 04:53 ए एम तक है. ब्रह्म मुहूर्त में स्नान के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और मोहिनी एकादशी की व्रत कथा सुनें. उसके बाद भगवान विष्णु की आरती करें. अपनी क्षमता के अनुसार दान पुण्य करें. आपके पाप मिटेंगे और मोक्ष की प्राप्ति होगी. जो लोग गुरुवार व्रत हैं, वे विष्णु जी की पूजा में तुलसी के पत्ते, पंचामृत और पीले रंग के फूलों का उपयोग करें.
गुरुवार के दिन केले के पौधे की पूजा करते हैं क्योंकि उसमें भगवान विष्णु का वास होता है. जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह खराब है, वे देव गुरु बृहस्पति की पूजा करें. गुरुवार व्रत और विष्णु पूजा से गुरु दोष मिटता है. गुरु के शुभ प्रभाव के लिए उसके बीज मंत्र का जाप करें. आज के दिन पीले रंग के कपड़े पहनें और केसर का तिलक लगाएं. केसर नहीं है तो आप हल्दी का तिलक लगा सकते हैं. आज हल्दी, पीला चावल, पीले रंग के कपड़े, गुड़, बेसन, केला आदि का दान करना शुभ फलदायी होता है. आज के पंचांग से जानते हैं एकादशी के शुभ मुहूर्त, सूर्योदय, चंद्रोदय, भद्रा, राहुकाल, दिशाशूल, चौघड़िया समय आदि.
आज का पंचांग, 8 मई 2025आज की तिथि- एकादशी – 12:29 पी एम तक, फिर द्वादशीआज का नक्षत्र- उत्तराफाल्गुनी – 09:06 पी एम तक, उसके बाद हस्तआज का करण- विष्टि – 12:29 पी एम तक, बव – 01:41 ए एम, मई 09 तक, बालवआज का योग- हर्षण – 01:57 ए एम, मई 09 तक, उसके बाद वज्रआज का पक्ष- शुक्लआज का दिन- गुरुवारचंद्र राशि- कन्या
ये भी पढ़ें: 8 मई को मोहिनी एकादशी, पूजा के समय सुनें यह कथा, मिलेगा हजार गायों के दान का पुण्य
सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समयसूर्योदय- 05:35 ए एमसूर्यास्त- 07:01 पी एमचन्द्रोदय- 03:22 पी एमचन्द्रास्त- 03:30 ए एम, मई 09
मोहिनी एकादशी के शुभ मुहूर्तब्रह्म मुहूर्त: 04:10 ए एम से 04:53 ए एमअमृत काल: 01:03 पी एम से 02:51 पी एमअभिजीत मुहूर्त: 11:51 ए एम से 12:45 पी एमविजय मुहूर्त: 02:32 पी एम से 03:26 पी एमनिशिता मुहूर्त: 11:56 पी एम से 12:39 ए एम, मई 09
दिन का शुभ चौघड़िया मुहूर्तशुभ-उत्तम: 05:35 ए एम से 07:16 ए एमचर-सामान्य: 10:37 ए एम से 12:18 पी एमलाभ-उन्नति: 12:18 पी एम से 01:58 पी एमअमृत-सर्वोत्तम: 01:58 पी एम से 03:39 पी एमशुभ-उत्तम: 05:20 पी एम से 07:01 पी एम
ये भी पढ़ें: इस घातक योग में बजा बिगुल, भारत ने पाक पर किया जोरदार प्रहार, बालाकोट एयर स्ट्राइक से भी कनेक्शन
रात का शुभ चौघड़िया मुहूर्तअमृत-सर्वोत्तम: 07:01 पी एम से 08:20 पी एमचर-सामान्य: 08:20 पी एम से 09:39 पी एमलाभ-उन्नति: 12:17 ए एम से 01:37 ए एम, मई 09शुभ-उत्तम: 02:56 ए एम से 04:15 ए एम, मई 09अमृत-सर्वोत्तम: 04:15 ए एम से 05:34 ए एम, मई 09
अशुभ समयराहुकाल- 01:58 पी एम से 03:39 पी एमयमगण्ड- 05:35 ए एम से 07:16 ए एमगुलिक काल- 08:56 ए एम से 10:37 ए एमदुर्मुहूर्त- 10:03 ए एम से 10:57 ए एम, 03:26 पी एम से 04:20 पी एमभद्रा- 05:35 ए एम से 12:29 पी एमभद्रा का वास स्थान- पातालदिशाशूल- दक्षिण
शिववासक्रीड़ा में – 12:29 पी एम तक, उसके बाद कैलाश पर.