Aamir khan and Rajkumar Hirani make a film on Dada Saheb Phalke | दादासाहेब फाल्के पर फिल्म बनाएंगे आमिर और राजकुमार हिरानी: इसी साल अक्टूबर में शुरू होगी शूटिंग; पिछले 4 साल से स्क्रिप्ट पर काम जारी

1 घंटे पहलेकॉपी लिंकदादासाहेब फाल्के को भारतीय सिनेमा का जनक माना जाता है। उन्होंने भारत में फिल्मों की शुरुआत की थी। उनकी याद में सबसे बड़ा फिल्म पुरस्कार ‘दादासाहेब फाल्के पुरस्कार’ रखा गया है। उनका जीवन और फिल्मों का सफर बहुत दिलचस्प रहा है। अब उनकी कहानी पर एक फिल्म बनने जा रही है। आमिर खान और राजकुमार हिरानी मिलकर दादा साहेब फाल्के की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं।जानें कब से शुरू होगी फिल्म की शूटिंगइस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर 2025 से शुरू होने वाली है। आमिर खान अपनी फिल्म ‘तारे जमीन पर’ की रिलीज के तुरंत बाद इस नई फिल्म में अपने किरदार की तैयारी शुरू कर देंगे।लॉस एंजिलिस (LA) के VFX स्टूडियो ने फिल्म की कहानी के समय और माहौल को ध्यान में रखते हुए एडवांस AI डिजाइन पहले ही तैयार कर लिए हैं। इस फिल्म की स्क्रिप्ट पर राजकुमार हिरानी, अभिजात जोशी और दो लेखक हिंदुकुश भारद्वाज और अविष्कार भारद्वाज पिछले चार साल से लगातार काम कर रहे हैं।दादासाहेब के पोते ने किया समर्थनदादासाहेब फाल्के के पोते चंद्रशेखर श्रीकृष्ण पुसालकर ने इस प्रोजेक्ट का पूरा समर्थन किया है और दादासाहेब फाल्के के जीवन से जुड़ी कई खास बातें और घटनाएं भी शेयर की हैं। इसके अलावा, यह फिल्म राजकुमार हिरानी और आमिर खान की जोड़ी का नया प्रोजेक्ट है, जिन्होंने ‘3 इडियट्स’ और ‘पीके’ जैसी कल्ट क्लासिक्स और सबसे बड़ी हिट फिल्में दी हैं। ऐसे में यह प्रोजेक्ट भारतीय एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में एक नया बेंचमार्क सेट करने की तैयारी में है।बता दें कि अब तक हिंदी सिनेमा में किसी ने भी दादा साहेब फाल्के और भारतीय सिनेमा की शुरुआत की कहानी को बड़े पर्दे पर नहीं दिखाया है।खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment