actress smita patil used to eat food sitting with the lightman | लाइटमैन के साथ बैठकर खाना खाती थीं ये एक्ट्रेस: देखकर अमिताभ बोले- ‘इससे ​​हम बुरे लगते हैं’, तो कहा-‘आप वैन में जाइए

21 मिनट पहलेकॉपी लिंकबॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री स्मिता पाटिल के बेटे प्रतीक बब्बर ने हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। यह किस्सा उस समय का है जब स्मिता पाटिल फिल्म शक्ति की शूटिंग कर रही थीं। फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, दिलीप कुमार और राखी भी थीं।प्रतीक ने बताया कि उनकी मां सेट पर हमेशा घर से बड़ा टिफिन लेकर आती थीं। दोपहर में जब सब लंच करते थे, तब स्मिता पाटिल सेट पर मौजूद लाइटमैन और टेक्नीशियनों के साथ फर्श पर बैठकर खाना खाती थीं। वो कभी वैनिटी वैन या किसी अलग जगह पर नहीं जाती थीं। उन्हें सभी के साथ मिल-बैठकर खाना पसंद था।अमिताभ ने मजाक में स्मिता को खाने से मना किया था एक दिन अमिताभ बच्चन की नजर इस सीन पर पड़ी। उन्होंने स्मिता को एक तरफ बुलाया और मजाकिया अंदाज में कहा, “तुम नीचे बैठती हो सबके साथ, अब हम खराब दिखते हैं। हमें भी करना पड़ेगा अब। आपकी वजह से हम बुरे लग रहे हैं?” इस पर स्मिता ने बेझिझक जवाब दिया, “आप वैन में जाइए।”अमिताभ के साथ रोमांटिक सीन देने के बाद रोईं थीं स्मिता पाटिल बता दें कि पॉपुलर गाने ‘आज रपट जाएं’ में स्मिता के अमिताभ बच्चन के साथ कई रोमांटिक सीन थे। बारिश में भीगते हुए दोनों ने कुछ बेहद सेंसेशनल सीन दिए थे हालांकि, इससे एक्ट्रेस खुश नहीं थीं। जब गाने की शूटिंग पूरी हुई तो एक्ट्रेस घर पहुंचकर अपनी मां की गोद में जमकर रोई थीं। रोमांटिक सीन देकर असहज हुईं एक्ट्रेस रात भर पछतावे में रोती रही थीं। बाद में एक्ट्रेस गुमसुम रहने लगीं।अमिताभ के कहने पर दोबारा शुरू की शूटिंग इस बात की जानकारी मिलने पर अमिताभ बच्चन ने स्मिता को समझाया कि वो इस एक्ट से परेशान ना हों क्योंकि ये स्क्रिप्ट और गाने की डिमांड थी। बिग बी ने उन्हें सहज महसूस करवाया और एक्ट्रेस ने दोबारा शूटिंग शुरू कर दी। इसके बाद दोनों की दोस्ती भी गहरी हो गई। प्रकाश मेहरा के निर्देशन में बनी फिल्म ‘नमक हलाल’ एक बड़ी हिट साबित हुई और साथ ही दोनों के गाने को भी दर्शकों की खूब सराहना मिली। इसके बाद स्मिता और अमिताभ की दोस्ती भी काफी गहरी हो गई।इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, सालों पहले खुद अमिताभ बच्चन ने भी अपने ब्लॉग में लिखा था कि नमक हलाल की शूटिंग के दौरान स्मिता थोड़ी असहज थीं। उन्हें फिल्म में कुछ सीन्स की वजह से परेशानी हो रही थी, लेकिन अमिताभ के कहने पर उन्होंने वो सीन किए। अमिताभ ने लिखा था, “वो नाजुक दिखती थीं लेकिन भीतर से बेहद मजबूत थीं। वो सच में एक तोहफा थीं, जिसे हम खो चुके हैं।”अमिताभ के एक्सीडेंट से पहले स्मिता को थी अनहोनी की आशंका फिल्म ‘कुली’ के एक एक्शन सीन के दौरान अमिताभ बच्चन को गहरी चोट लगी थी जिसका इलाज लंबे समय तक चला था। उनके एक्सीडेंट से महज एक दिन पहले ही स्मिता ने अमिताभ को कॉल करके अनहोनी होने की आशंका जताई थी जो बाद अगले ही दिन सच साबित हुई।कौन थीं स्मिता पाटिल बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा स्मिता पाटिल अपने दौर की सबसे बेहतरीन अभिनेत्रियों में गिनी जाती थीं। ‘मिर्च मसाला’, ‘अर्थ’, ‘भूमिका’ और ‘मंथन’ जैसी फिल्मों से उन्होंने सिनेमा को एक नया नजरिया दिया। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत दूरदर्शन पर समाचार वाचक के रूप में की और बाद में पैरेलल सिनेमा की प्रमुख हस्ती बन गईं। उन्होंने दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और एक फिल्मफेयर पुरस्कार जीता और 1985 में पद्म श्री से सम्मानित हुईं। स्मिता ने अभिनेता राज बब्बर से शादी की और उनका एक बेटा प्रतीक बब्बर है। हालांकि, सिर्फ 31 साल की उम्र में जब उनका अचानक निधन हो गया, तब हर कोई हैरान रह गया। डिलीवरी कॉम्प्लिकेशन के कारण 13 दिसंबर 1986 को वो इस दुनिया को छोड़ चल बसीं।



Source link

Leave a Comment