Last Updated:May 04, 2025, 13:41 ISTपूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने धोनी के खलील अहमद को ओवर देने वाले फैसले को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा कि धोनी का दिमाग आज भी उसी तरह काम कर रहा है या नहीं.एमएस धोनी पर भड़के एडम गिलक्रिस्ट.हाइलाइट्सगिलक्रिस्ट ने धोनी के खलील =को ओवर देने के फैसले को गलत ठहराया.धोनी ने खलील की जगह कंबोज या जडेजा को गेंद सौंप सकते थे.चेन्नई सुपर किंग्स अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.नई दिल्ली. चेन्नई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चिन्नास्वामी स्टेडियम में 3 मई को सिर्फ 2 रन से हार का सामना करना पड़ा. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एडम गिलक्रिस्ट (Adam Gilchrist) ने धोनी के खलील अहमद को ओवर देने वाले फैसले को गलत ठहराया है. उन्होंने कहा है कि एमएस धोनी खलील अहमद की जगह अंशुल कंबोज या रवींद्र जडेजा को गेंद सौंप सकते थे.
क्रिकबज पर बात करते हुए गिलक्रिस्ट ने कहा, “रणनीतिक रूप स मुझे नहीं पता कि क्या कोई बड़ा अंतर हो सकता था. उन्होंने पहले दो ओवरों में लगभग 32 रन दिए थे. इसके बावजूद धोनी का खलील को वापस बुलाना जोखिम भरा था. जबकि शायद वह कंबोज के पास जा सकते थे. नूर ने जिस तरह से गेंदबाजी की थी उसे देखते हुए जडेजा को एक ओवर और देना चाहिए था.”
पति IPL में उड़ाता है छक्के पर छक्का, वाइफ मॉडलिंग में ढाती है कहर, डालती है बोल्ड तस्वीरें
एडम गिलक्रिस्ट ने आगे कहा,” महेंद्र सिंह धोनी कभी भी उत्साहित नहीं होते. वह ऐसा नहीं दिखाते कि मैं परेशान हूं. क्या अभी भी उनका दिमाग उसी चतुराई के साथ काम कर रहा है जैसा पहले करता था. यहां तक कि महेंद्र सिंह धोनी ने फुल टॉस को भी मिस किया. जिसे वह कभी भी नहीं छोड़ा करते थे.” बता दें कि धोनी ने इस मुकाबले में 8 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 12 रन बनाए.
चेन्नई सुपर किंग्स अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है. हालांकि, उन्हें अभी 3 मुकाबले और खेलने हैं. 7 मई को उनका मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होना है. 12 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ तो वहीं, गुजरात टाइटंस से 18 मई को भिड़ेगी. देखना दिलचस्प होगा कि इन सभी मुकाबलों में सीएसके की टीम कैसा परफॉर्म करती है.
Location :New Delhi,New Delhi,Delhihomecricketआईपीएल 2025: एमएस धोनी पर भड़के एडम गिलक्रिस्ट, कहा- क्या उनका दिमाग आज भी…
Source link