Adnan Sami Claims Pakistani Boys Told Him We Hate Our Army | अपनी आर्मी से नफरत करते हैं पाकिस्तानी लड़के: देश को बर्बाद करने का भी लगाया आरोप, सिंगर अदनान सामी ने किया खुलासा

2 घंटे पहलेकॉपी लिंकपहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद से देश भर में गुस्से का माहौल है। भारत-पाकिस्तान के बीच भी काफी तनाव है। इसी बीच सिंगर अदनान सामी ने एक दावा किया है। उन्होंने बताया कि कुछ पाकिस्तानी लड़कों ने उनसे कहा था कि वे अपनी आर्मी से नफरत करते हैं, क्योंकि वह देश को बर्बाद कर रहे हैं।अदनान सामी ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने बताया, ‘जब मैं अजरबैजान गया था, तब मेरी मुलाकात कुछ पाकिस्तानी लड़कों से हुई थी। उन्होंने मुझसे कहा था कि सर आप बहुत भाग्यशाली हैं कि आपने पाकिस्तान सही समय पर छोड़ दिया। हम भी अपनी नागरिकता बदलना चाहते हैं। हम अपनी आर्मी से नफरत करते हैं। उन्होंने हमारे देश को बर्बाद कर दिया है। इसके जवाब में मैंने उनसे कहा था कि मुझे यह बहुत पहले से पता थी।’सिंगर को 2016 में मिली थी भारतीय नागरिकताबता दें, अदनान का जन्म इंग्लैंड में हुआ था। अदनान के पिता अरशद सामी खान पाकिस्तानी थे और उनकी मां नूरीन खान जम्मू से थीं। अदनान के पास पहले पाकिस्तानी नागरिकता थी। दिसंबर 2016 में सिंगर को भारतीय नागरिकता मिली। उन्हें भारतीय नागरिकता के लिए 18 साल तक इंतजार करना पड़ा था।पाकिस्तानी मंत्री ने नागरिकता पर उठाया था सवालवहीं, पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के पूर्व सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने सिंगर अदनान सामी की नागरिकता पर भी सवाल उठाया था।दरअसल, एक्स पर एक भारतीय पत्रकार ने पहलगाम हमले के बाद केंद्र के फैसले के बारे में लिखा, जिसमें पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए फवाद चौधरी ने लिखा, ‘अदनान सामी के बारे में क्या?’सिंगर ने इस मामले में अपना रिएक्शन भी दिया था। अदनान ने फवाद चौधरी के ट्वीट को शेयर करते हुए लिखा था- ‘इस अनपढ़ मूर्ख को कौन बताए।’1986 में इंग्लिश एल्बम से शुरू किया था करियरअदनान के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1986 में इंग्लिश एल्बम से शुरुआत की थी। 1981 में उस्ताद जाकिर हुसैन के साथ उनका पहला क्लासिकल एल्बम आया। साल 2000 में आशा भोंसले के साथ अदनान ने ‘कभी तो नजर मिलाओ’ एल्बम बनाया। उसके बाद अमिताभ बच्चन के साथ मिलकर ‘लिफ्ट करा दे’, ‘कभी नहीं’ जैसे हिट एल्बम बनाए। उनका दूसरा स्टूडियो एल्बम, तेरा चेहरा अक्टूबर 2002 में रिलीज हुआ था।वहीं फिल्मों की बात करें तो ‘लकी: नो टाइम फॉर लव’ में सुन जरा और ‘बजरंगी भाईजान’ की भर दो झोली मेरी जैसे कई हिट गाने दिए हैं। इसके अलावा ‘ये रास्ते हैं प्यार के’, ‘धमाल’, ‘1920’, ‘चांस पे डांस’, ‘मुंबई सालसा’, ‘खूबसूरत’, ‘सदियां’ और ‘शौर्य’ जैसी फिल्में में भी गाया है।खबरें और भी हैं…



Source link

Leave a Comment